देश में भय का वातावरण, संस्थाअों को डराया जा रहा है : राहुल गांधी

rahul gandhi congress

 रायपुर, 17 मई-(भाषा)
 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में भय का वातावरण है तथा सभी संस्थाअों को डराया जा रहा है।
राहुल अाज यहाँ सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जन स्वराज सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में संविधान पर जबरदस्त अा¯ामण हो रहा है। कर्नाटक में विधायक एक तरफ हैं तथा एक तरफ राज्यपाल हैं। अाप जानते हैं कि कोशिश वÌया है। जनता दल सेवÌयुलर के नेता ने कहा है कि उनके विधायकों को खरीदने के लिए सौ करोड़ रूपये का अॉफर दिया जा रहा है।
राहुल ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार की बात करनी है तो राफेल डील के बारे में बात कीजिए, अमित शाह के बेटे के बारे में बात कीजिए और पीयूष गोयल की कंपनी के बारे में बात कीजिए।
उन्होंने कहा कि 70 साल में पहली बार हुअा कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश प्रेस के सामने अाते हैं और कहते हैं कि हमें काम नहीं करने दिया जा रहा है। हम दबाव में हैं। यह पहली बार किसी लोकतांत्रिक देश में हुअा है। तानाशाही वाले देशों में जरूर होता होगा। पाकिस्तान में होता हो, अÖाका के अलग-अलग देशों में होता हो। कभी कोई जनरल अा जाता है और प्रेस तथा कोर्ट को दबा देता है, लेकिन हिंदुस्तान में 70 साल में यह पहली बार हुअा है।
राहुल ने कहा कि इसी तरह प्रेस को दबाने की भी कोशिश की जा रही है। प्रेस के लोग भी डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ हत्या के अारोपी व्यविÌत राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं।
यहाँ की सभी संस्थाएँ डरी हुई हैं। जो डर जज में है, वही डर प्रेस में है। वहीR, भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद से भी बात हो रही थी। वह भी डरे हुए हैं। पूरे देश में डर फैल रहा है। कौन इस डर को फैला रहा है और कौन सी शविÌत इस डर का फायदा उठा रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि देश में किसान कर्ज माफी की बात करता है तो वित्त मंत्री अरूण जेटली कहते हैं कि किसानों की कर्ज माफी हमारी पॉलिसी में नहीं है। वहीR, एक साल के भीतर 15 सबसे अधिक अमीर लोगों का ढाई लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया जाता है।
उन्होंने अारोप लगाया कि देश की सभी संस्थाअों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों को नियुवÌत किया जा रहा है। ये संस्थाएँ देश की अावाज हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि देश की जनता की अावाज अागे पहुँचे।
राहुल ने कहा कि वह चाहते हैं कि महिला केवल खाना पकाए, वह चाहते हैं कि दलित केवल सफाई का काम करें। वह पढ़ाई न करें, वह सपना न देखें।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान गरीब देश नहीं है। यहाँ गरीबी है। यहाँ देश के लाखों करोड़ रूपये 1015 लोगों में बांट दिए जा रहे हैं। भाजपा और अारएसएस का लक्ष्य है कि देश की महिलाअों और दलितों की अावाज को दबाया जाए और देश का धन चुने हुए वुछ लोगों को दे दिया जाए।  
Comments System WIDGET PACK