Chitranganda

फिल्म `हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी' से रूपहले पर्दे पर आने वाली अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह को अब आमिर खान जैसे बड़े अभिनेता की नायिका बनने का अवसर मिला है। फिल्म `दिल्ली बेली' में वह आमिर की नायिका बनने जा रही हैं ।

अपनी पहली ही फिल्म `हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी' में चित्रांगदा ने स्मिता पाटिल की यादें ताज़ा करवाई थीं। हालांकि कुछ समय बाद वे शादी कर घर-गृहस्थी में रम गईं। अब फिर एक बार वह नए सिरे से परदे पर आ रही हैं। एक अन्य फिल्म `सॉरी भाई' में भी वह काम कर रही हैं। सोशल वर्कर और अभिनेत्री शबाना आज़मी भी चित्रांगदा के काम से इतनी प्रभावित हो चुकी हैं कि उन्होंने चित्रांगदा को स्मिता पाटिल की उपमा दे दी थी। सूत्रों के मुताबिक `दिल्ली बेली' एक कॉमेडी है, जिसकी क्रिप्ट आमिर को बहुत ही पसंद आई है।

चित्रांगदा के साथ फिल्म के निर्देशक ने एक विज्ञापन किया था और तभी से वे उनके दिमाग में थीं। ऐसे में जब आमिर के लिए नायिका की बात आई तो उन्होंने चित्रांगदा से बात करने में देर नहीं की। चित्रांगदा कहती हैं कि बॉलीवुड में शादीशुदा नायिकाओं को ज्यादा मौका नहीं मिलता लेकिन उन्हें मिल रहा है, यह खुशी की बात है। `सॉरी भाई' उन्होंने शबाना आजमी की वजह से साइन की।