Wood Stock Villa

इस हफ्ते प्रदर्शित अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे सिकंदरखेर की पहली फिल्म `वुडस्टॉक विला' प्रदर्शित हो गयी है। जहाँ अक्सर नये हीरो विशेषकर स्टार पुत्र अपनी पारी की शुरुआत किसी लव स्टोरी पर आधारित फिल्म से करते हैं, वहीं सिकंदर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं- रहस्य-रोमांचक फिल्मों से ।

वुड स्टॉक विला और समर 2007 दोनों ही फिल्में रहस्य-रोमांच से भरपूर हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हंसल मेहता की वुडस्टॉक विला में आज की दुनिया में तेज़ी से बदलती नैतिकता को दर्शाया गया है।

फिल्म में एक सफल बिजनेसमैन की खूबसूरत पत्नी अचानक गायब हो जाती है, और जल्द ही फिरौती की मांग भी आ जाती है। अब क्या होगा आगे इस मर्डर मिस्ट्री और रहस्यात्मक फिल्म में। क्या बिजनेसमैन पति अपनी प्रकृति के विरुद्ध जाकर फिरौती की रकम देगा...? और देगा भी तो क्या उसकी पत्नी छूट जाएगी...? किसका होता है कत्ल...?