संगीतमय रोमांटिक कॉमेडी हँसते-हँसते
फिल्म का हीरो नील (जिम्मी शेरगिल) कोलम्बिया विश्वविद्यालय का मेधावी विद्यार्थी है। वह माया (निशा रावल) से बेहद प्यार करता है। दोनों मिलकर न्यूयॉर्क में नया जीवन शुरू करना चाहते हैं। नील का रूममेट, टीम मेट और जिगरी दोस्त सन्नी मल्होत्रा (राजपाल यादव) अपनी हरकतों से सबके मनोरंजन का केन्द्र बना रहता है। हमेशा लड़कियों से घिरे रहना और प्लर्ट करना उसकी हॉबी है, जबकि अमेरिकन टीना (सारा थोमस) उसे चाहती है और उसकी हरकतों (विशेषकर प्लर्ट करने की आदत) से परेशान रहती है। सन्नी भी उसे प्यार करता है। सब कुछ ीक- ाक चल रहा होता है कि एक दिन नील को कॅरियर में आगे बढ़ने का ज़बरदस्त मौका मिलता है। उसे भारत जाकर एक कॉल सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव मिलता है। माया नहीं चाहती कि नील भारत जाये, लेकिन नील बढ़िया चाँस खोना नहीं चाहता और माया की मर्जी के खिलाफ़ भारत आ जाता है। यहाँ कॉल सेंटर में मैनेजर तनवी (मोनिष्का) नील एवं उसकी टीम की काफी सहायता करती है। आकर्षक, ग्लैमरस, चुस्त-दुरुस्त और आक्रमक स्वभाव वाली तनवी नील को चाहने लगती है और उसका दिल जीतने का पुरजोर प्रयास करती है। लेकिन माया के प्यार में सराबोर नील उसके प्यार को ुकरा देता है। प्यार में ुकराई और चोट खाई तनवी नील से बदला लेने पर उतारू हो जाती है और उसके विरुद्ध ऐसा जाल बुनती है कि नील व्यक्तिगत और व्यावसाइक तौर पर गहरी मुसीबत में फंस जाता है। क्या तनवी अपने इरादों में सफल हो पायेगी...? क्या नील फिर से माया का प्यार और विश्वास जीत पायेगा...? क्या नील उस पर लगे आरोपों से बरी हो पायेगा....? |
|