Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
युवाओं से
http://www.hindimilap.com/articles/173/1/aaaaaa-aa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 06/2/2008
 
आकाश में उड़ान लेते वक्त
तेरे मजबूत कंधे पर
आकाशभार तू कल का भवितव्य
देश का वर्तमान आधार

युवाओं से

आकाश में उड़ान लेते वक्त
तेरे मजबूत कंधे पर
आकाशभार तू कल का भवितव्य
देश का वर्तमान आधार

कर्तबगार...

तू परिवर्तनशील समाज दायरे का

मध्यबिंदू

तू क्रांति के सपनों का

साध्यसिंधु...

तेरे रग-रग में बहती खून की

गरमी

तेरे रोम-रोम में जवानी जोशीली

सहमी सहमी...

तुझे असत्य का पर्दाफाश करना है

सत्यम शिवम् सुंदरम् से

तुझे भ्रष्टाचार का तम मिटाना है

क्रांति की मशाल से...

अब तुझ से ही आशा है
तुझे देश की धारा में बहना है

- मीना खोंड

हैदराबाद