Abhishek Bacchan and Ashwariya

बॉलीवुड की स्टार जोड़ी अभिषेक तथा ऐश्वर्या ने दुबई में एक घर खरीदकर इस खाड़ी द्वीप समूह के सपनों के शहर में कोई संपत्ति खरीदने वाला भारतीय होने का गौरव प्राप्त किया है। सैंव्चुअरी फाल्स के पास इस दो गेटों वाले एक सामुदायिक भवन खरीदने के बाद दोनों ने यहाँ पर एक स्थानीय रेसीडेंट पार्टी में भाग लिया। `गल्फ डेली' में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार बच्चन दंपत्ति ने इस घर के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन संभावना है कि यह घर मार्च, 2010 तक रहने के लिए बनकर तैयार हो जाएगा।

डेवलपरों ने इस घर की कीमत 1.5 करोड़ एईडी बतायी है। एक एईडी अमेरिकी डॉलर में 0.272 के बराबर होता है। अभिषेक ने कहा कि दुबई में घर खरीदना हमारे लिए केवल आनंद उठाने के लिए विशेष नहीं है। यह हमारे लिए एक उम्दा स्थान है तथा मुंबई के काफी नजदीक है। `गल्फ न्यूज' के अनुसार अपनी तथा अभिषेक की आगामी फिल्म `सरकार राज' के विषय में ऐश्वर्या ने कहा कि यह अगले सप्ताह रिलीज होगी।