रविवार, दि. 10 अगस्त से शनिवार, दि. 16 अगस्त, 2008 तक

।। मातृ वन्दना।।

या विद्या शिवकेशबादि जननी या वै जगन्मोहिनी, या पंच प्रणवद्विरेफ नलिनी याचित्कला मालिनी। या ब्रह्मादि - पिपलकान्त - तनुषुप्रोता जगत्साक्षिणी, सा पायात् परदेवत भगवती श्रीराज राजेश्वरी ।।

।। सूर्य का ध्यान ।।

जपा कुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम् । तमोSरी सर्व पाप घ्नं प्रणतोSस्मि दिवाकरम् ।।
जीवनोपयोगी : मरती विरिया दान दे जीवन वड़ा कठोर।
कहै कबीर क्यों पाइये, खाड़ा का व चोर।
साप्ताहिक ग्रह स्थिति : चंद्रमा :- वृश्चिक दि. 11-12 रात्र्यौत्तर 5-6 पर धनु, दि. 14 सायं 4-43 मकर, दि. 16-17 रात्रि 2-04 पुंभ राशि में आयेगा। सूर्य केतु कर्प, (मंगल सिंह तथा दि. 9 रात्रि 2-54 कन्या राशि में आयेगा।) बुध शनि शुक्र सिंह, गुरु धनु, राहु मकर राशि में रहेगा।
साप्ताहिक पर्व तथा व्रत तिथि का महत्व : दि. 11 को श्रावण सोमवार व्रत, दि. 12 को पुत्रदा एकादशी व्रत, पवित्रा एकादशी व्रत सबका, भौम व्रत, दुर्गा पूजा, संकट मोचन हनुमान जी, दुर्गा देवी पूजा यात्रा, दि. 13 को श्री विष्णु पवित्रा रोपण, दि. 14 को प्रदोष व्रत, दि. 15 को भारतीय स्वतंत्रता दिवस, पवित्रा रोपण, बलभद्र पूजा, दि. 16 को रक्षा बंधन, नारली पूर्णिमा, सर्व देव पवित्रा रोपण, श्रावणी अकम, श्रावण तर्पण, झुलन यात्रा, प्रदोष काल अमरनाथ यात्रा दर्शन, हयग्रीव पुरी, बलभद्र पूजा, सलोनी संस्कृत दिवस, अन्वाधात, खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण, श्रवण पूजा।
दैवज्ञ दृष्टि से साप्ताहिक ग्रहों का प्रभाव : अनाज, सोना, चांदी में तेजी का रुख रहेगा। शेयर बाजार, वायदे के व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। बुद्धिमत्ता से काम करें। आंध्र-प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी वर्षा होगी।
आज जन्म लेने वाला बालक : सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाला, उद्यमी, व्यवहारशील, माता-पिता की सेवा करने वाला होगा।
बालिका : सहनशील, परिवार के प्रति रुचि रखने वाली होगी।
आज का रत्न व दान : माणिक है। इसे चांदी की अंगूठी में बनवाकर अनामिका या कनिष्ठिका अंगुली में धारण करने से मानसिक शक्ति का विकास एवं स्मरणशक्ति में वृद्धि होती है। धारणोपरांत सूर्य ग्रह की वस्तुएँ दान करें। जैसे नारियल, गेहूँ एवं लाल रंग।

मेष

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ, राशिस्वामी : मंगल)
राशि रत्न मूंगा, कारक-रत्न माणक, पुखराज

पूर्वार्द्ध दिन के अलावा सम्पूर्ण सप्ताह हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। बकाया रकम की वसूली होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। राजनेताओं को उच्चपद की प्राप्ति होगी। कानूनी एवं विवादित मामलों में विजयश्री हासिल होगी। व्यापार-व्यवसाय में पूँजी लगाना भविष्य के लिए श्रेयस्कर रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। बेरोजगारों को रोजगार के सुअवसर प्राप्त होंगे। देश-विदेशों से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। महिलाओं का मन सामाजिक कार्यों में लगा रहेगा।

वृषभ

(इ, उ, ए, ओ, ब, बी, बू, बो - राशि स्वामी : शुक्र)
राशि रत्न-हीरा - कारक रत्न - पन्ना, नीलम

यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलयुक्त रहेगा। सप्ताह शुरुआती दिनों (रवि से मंगल) में अच्छा रहेगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में धन लगाने का सुअवसर प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आशातित धन लाभ की प्राप्ति होगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। किन्तु सप्ताह के मध्य में (बुध व गुरु) कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आय कम व्यय अधिक रहेगा। किन्तु सप्ताह के शेष दिन (शुक्र व शनि) उत्तम रहेंगे। माता-पिता का सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा। विद्यार्थियों को कुसंगति से बचकर रहना होगा। दिन उत्तम रहेगा।

मिथुन

(का, की, कु, घ, ड, छ, के, को हा - राशि स्वामी : बुध)
राशि रत्न - पन्ना कारक रत्न-हीरा नीलम

सप्ताह के प्रारंभिक पाँच दिन (दि. 10 से 14)  सफलता के साथ व्यतीत होंगे। संतान पक्ष के द्वारा शुभ संकेतों की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक तीर्थ स्थान पर जाने का योग बनेगा। भूमि, भवन, आवास संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पैतृक सम्पत्ति का बंटवारा शांतिपूर्ण ढंग से होगा। किन्तु सप्ताह के अंत में (दि. 15 से 16) आलस्य एवं प्रमाद के कारण बने बनाये कार्यों में बिगाड़ आ सकता है। विश्वासपात्र व्यक्ति के द्वारा विश्वासघात होगा। विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम अच्छे रहेंगे।

कर्क

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो - राशि स्वामी : चंद्र)
राशि रत्न - मोती, कारक रत्न-मूंगा, पुखराज

सप्ताह के आरंभिक दिनों (रवि से बुध) में विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। किसी अपघटित घटना को लेकर मानसिक चिन्ताएँ उत्पन्न होंगी। मौसमी हिसाब के कारण शारीरिक स्वास्थ्य में बिगाड़ आ सकता है। किन्तु सप्ताह के शेष दिन (गुरु से शनि) हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होंगे। व्यापार-व्यवसाय में पूँजी लगाना भविष्य के लिए श्रेयस्कर रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। पूर्व से चली आ रही लम्बित योजनाओं को मूर्त रूप दे सकेंगे। महिलाओं का मन गृहकार्यों में लगा रहेगा।

सिंह

(मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे - राशि स्वामी : सूर्य)
राशि रत्न - माणक, कारक रत्न-पुखराज, मूँगा

रविवारीय दिन को छोड़कर सम्पूर्ण सप्ताह खुशीमय व्यतीत होगा। पूर्व से चली आ रही लम्बित योजनाओं को मूर्त रूप दे सकेंगे। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक तीर्थ स्थल पर जाने का योग बनेगा। सहोदर भाई एवं बहनों का आपसी मनमूटाव दूर होकर प्रेम स्नेह भाव बढ़ेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सट्टा, शेयर बाजार एवं लॉटरी में धन निवेश स्वविवेक से करेंगे तो लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। विद्यार्थियों का मन पठन-पाठन में लगा रहेगा।

कन्या

(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो - राशि स्वामी : बुध)
राशि रत्न - पन्ना, कारक रत्न-हीरा

यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलयुक्त रहेगा। सप्ताह पूर्वार्द्ध में (10 से 12) उत्तम रहेगा। कारोबारिक मामलों में सुधार होगा। कृषि कार्यों में राहत मिलेगी। बैंक या वित्तीय संस्थाओं से आर्थिक सहयोग मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। किन्तु सप्ताह के मध्य के दिनों (दि. 13 व 14) में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। स्त्री एवं संतान के स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता बनी रहेगी। कारोबारिक मामलों में बिगाड़ आ सकता है। किन्तु सप्ताह के शेष दिन (दि. 15 व 16) मंगलमय रहेंगे। कानूनी एवं विवादित मामलों में विजयश्री हासिल होगी। महिलाओं के गुणों की प्रशंसा होगी।

तुला

(र, रा, री, रू, रे, रो, त, ता, ती, तू, ते - राशि स्वामी : शुक्र)
राशि रत्न - हीरा, कारक रत्न- नीलम, पन्ना

सप्ताह के शुरुआती दिन (रवि से गुरु) खुशी के साथ व्यीतत होंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के मान-सम्मान में अभिवृद्धि होगी। सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण यथेष्ठ स्थान पर होगा। व्यापार-व्यवसाय में पूँजी लगाना भविष्य के लिए श्रेयस्कर रहेगा। पैतृक सम्पत्ति का बंटवारा शांतिपूर्ण ढंग से होगा। सम-सामयिक कार्यों में राहत मिलेगी। किन्तु सप्ताह के अंत में (शुक्र व शनि) कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। स्त्री एवं संतान के स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता बनी रहेगी। आय कम व्यय अधिक रहेगा। विद्यार्थियों को कुसंगति से बचकर रहना होगा।

वृश्चिक

(नो, न, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू-राशि स्वामी : मंगल)
राशि रत्न - मूंगा, कारक रत्न पुखराज, मोती, माणक

सप्ताह के प्रारंभिक के दिनों (दि. 10 से 13) में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक लेन-देन के प्रति सावधानी बरतना होगा। वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतना होगा। विश्वासपात्र व्यक्ति के द्वारा विश्वासघात होगा। किन्तु सप्ताह के शेष दिन (दि. 14 से 16) सफलतादायक रहेंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के मान-सम्मान में अभिवृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। बकाया रकम की वूसली  होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलाओं को अपने उद्योग धंधों में पूँजी लगाना होगा।

धनु

(ये, यो, भ, भा, भी, भू, ध, धा, फा ढा-राशि स्वामी : बृहस्पति)
राशि रत्न - पुखराज, कारक रत्न-मूँगा, माणक

शुरुआती दिन के अलावा सम्पूर्ण सप्ताह प्रसन्नता के साथ व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय में आशातित धन लाभ की प्राप्ति होगी। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में धन लगाने का सुअवसर प्राप्त होगा। भूमि, जायदाद संबंधी मामलों में सुधार होगा। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक तीर्थ स्थल पर जाने का योग बनेगा। कारोबारिक मामलों सुधार होगा। अविवाहितकों के वैवाहिक संबंध बनेंगे। सट्टा, शेयर बाजार एवं लॉटरी में धन निवेश स्वविवेक से करेंगे दो लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होगा।

मकर

(भो, जा, जी, खी, खु, खो, गा, गी-राशि स्वामी शनि)
राशि रत्न-नीलम कारक रत्न-हीरा, पन्ना

यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सप्ताह पूर्वार्द्ध में (रवि से मंगल) सफलतामय रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में अभिवृद्धि होगी। साहस, पराक्रम एवं ऐश्वर्य में अभिवृद्धि होगी। सहोदर भाई एवं बहनों का आपसी मनमुटाव दूर होकर प्रेम स्नेहभाव बढ़ेगा। किन्तु सप्ताह के मध्य में (बुध व गुरु) विश्वासपात्र व्यक्ति के द्वारा विश्वासघात होगा। शारीरिक आरोग्य नरम रहेगा। किन्तु सप्ताह अंतिम दिनों (शुक्र व शनि) में ठीक रहेगा। बैंक या वित्तीय संस्थाओं से आर्थिक सहयोग मिलने से आर्थिक स्थिति में मजूबती आयेगी। महिलाओं का मन धर्म-कर्म के प्रति लगा रहेगा।

कुंभ

(गू, गे, गो, श, स, सा, सी, सू, से, सो, द - राशि स्वामी शनि)
राशि रत्न - नीलम, कारक रत्न-हीरा, पन्ना

सप्ताह आरंभिक दिनों (दि. 10 से 14) में आनंदमय व्यतीत होगा। संतान पक्ष के द्वारा शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। नवीन कार्यों का श्रीगणेश होने से खुशी व्यक्त होगी। शारीरिक आरोग्य उत्तम रहेगा। माता-पिता का सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा। बकाया रकम की वूसली होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। किन्तु सप्ताह के शेष दिनों (दि. 15 व 16) में आलस्य एवं प्रमाद की स्थिति बनी रहेगी। किसी अपघटित घटना को लेकर मानसिक चिन्ताएँ उत्पन्न होंगी। महिलाओं का मन सामाजिक कार्यों के प्रति लगा रहेगा।

मीन

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची-राशि स्वामी बृहस्पति)
राशि रत्न - पुखराज, कारक रत्न -मूँगा, मोती

सप्ताह के शुरुआती के दिनों (रवि से बुध) में विश्वासपात्र व्यक्ति के द्वारा विश्वासघात होगा। आय कम व्यय अधिक रहेगा। स्त्री एवं संतान के स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता बनी रहेगी। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक लेन-देन के प्रति सावधानी बरतना होगा। किन्तु सप्ताह शेष दिनों (गुरु से शनि) में खुशी के साथ व्यतीत होगा। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक तीर्थ स्थान पर जाने का योग बनेगा। राजनेताओं को उच्चपद की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का समय खेलकूद में व्यतीत होगा।

विशेष : राशिफल दैनिक ग्रहों के द्वारा दिया जा सकता है। पूर्ण फल जन्म-पत्रिका व वर्ष कुण्डली के आधार पर देखें। 

पं. भवानी शंकर केरिया (विद्या वाचस्पति)

  फोन : +91-40-24616163, +91-40-66842223