Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
आपका सप्ताहिक राशिफल
http://www.hindimilap.com/articles/20/1/aaaa-aaaaaaaa-aaaaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 09/28/2008
 
Mesh

मेष

Vrashab

वृषभ

Mithun

मिथुन

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ, राशिस्वामी : मंगल) (इ, उ, ए, ओ, ब, बी, बू, बो - राशि स्वामी : शुक्र) (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को हा - राशि स्वामी : बुध)
Kark

कर्क

Singh

सिंह

Kanya

कन्या

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो - राशि स्वामी : चंद्र) (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे - राशि स्वामी : सूर्य) (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो - राशि स्वामी : बुध)
Tula

तुला

Vrashdhik

वृश्चिक

Dhanu

धनु

(र, रा, री, रू, रे, रो, त, ता, ती, तू, ते - राशि स्वामी : शुक्र) (नो, न, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू-राशि स्वामी : मंगल) (ये, यो, भ, भा, भी, भू, ध, धा, फा ढा-राशि स्वामी : बृहस्पति)
Makar

मकर

Kumbh

कुंभ

Meen

मीन

(भो, जा, जी, खी, खु, खो, गा, गी-राशि स्वामी शनि) (गू, गे, गो, श, स, सा, सी, सू, से, सो, द - राशि स्वामी शनि) (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची-राशि स्वामी बृहस्पति)

आपका सप्ताहिक राशिफल
रविवार, दि. 28 सितंबर से शनिवार, दि. 4 अक्तूबर, 2008 तक

।। मातृ वन्दना।।

या विद्या शिवकेशबादि जननी या वै जगन्मोहिनी, या पंच प्रणवद्विरेफ नलिनी याचित्कला मालिनी। या ब्रह्मादि - पिपलकान्त - तनुषुप्रोता जगत्साक्षिणी, सा पायात् परदेवत भगवती श्रीराज राजेश्वरी ।।

।। सूर्य का ध्यान ।।

जपा कुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम् । तमोSरी सर्व पाप घ्नं प्रणतोSस्मि दिवाकरम् ।।
जीवनोपयोगी : कागद केरी नावरी पानी केरी गंग।
कहै कबीर कैसे तिरै पाँच कुसंगी संग।।

साप्ताहिक ग्रह स्थिति :

चंद्रमा :- दि. 28 दिन में 2-34 कन्या, दि. 30 रात्रि 10-26 तुला, दि. 3 प्रात 8-45 पर वृश्चिक राशि में आयेगा। सप्ताहान्त रहेगा। सूर्य बुध कन्या, शुक्र मंगल तुला, गुरु धनु शनि सिंह, राहु मकर व केतु कर्प राशि में ही रहेगा।

साप्ताहिक पर्व तथा व्रत तिथि का महत्व :

दि. 28 चतुर्दशी श्राद्ध, दुर्मरण श्राद्ध, शस्त्रादि से मृत व्यक्तियों का श्राद्ध करना चाहिए। दि. 29 स्नान दान श्राद्ध आदि की अश्विन अमावस्या, पितृ विसर्जन, सर्वपैत्री अमावस्या, शबेकद्र, अज्ञात तिथि वालों का श्राद्ध आज ही करना चाहिए, महालया समाप्त, दि. 30 अश्विन शुक्लपक्ष प्रारंभ, शारदीय नवरात्रि आरंभ, कलश घट स्थापना, ध्वजारोहण, अशोक व्रत, महाराजा अग्रसेन जयंती, दि. 1  चन्द्र दर्शन मुहुर्त, 15 महार्ध, दि. 2 सिन्दूर 3, हिजरी माह 10 शव्वाल शुरू, महात्मा गांधी व लाल बहादूर जयंती, इदुल फितर। दि. 3 वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी, माना चतुर्थी (बंगाल उड़ीसा), दि. 4 उपांग ललिता पंचमी (अपराह्न व्यापनी पंचमी में) नवत  पंचमी (उड़ीसा) शांत पंचमी।

दैवज्ञ दृष्टि से साप्ताहिक ग्रहों का प्रभाव :

अनाज के भावों में उतार-चढ़ाव रहेगा। वायदे के व्यापारी सुखी होंगे। सोना-चाँदी में वृद्धि, विवेक से कार्य करना होगा। राजस्थान में चुनावी अहम भूमिका बनेगी।

आज जन्म लेने वाला बालक

मध्यम कद, गंभीर, संवेदनशील, उच्चाभिलाषी, मननशील, व्यवहार कुशल वाला होगा।
कन्या का जन्म सुन्दर एवं गुणवती होगी।

आज का रत्न व दान :

माणिक है। इस रत्न को रविवार को सूर्य की होरा में सोने या तांबे की अंगूठी में जड़वाकर धारण करने से राजकीय क्षेत्रों में प्रतिष्ठा भाग्योन्नति, पुत्र संतान लाभ तथा हृदयरोग एवं शरीर दौर्बल्यादि में लाभकारी होता है। धारणोपरांत नारियल, ताम्र एवं लाल वस्तुएँ दान करें।

मेष

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ, राशिस्वामी : मंगल)
राशि रत्न मूंगा, कारक-रत्न माणक, पुखराज

यह सम्पूर्ण सप्ताह खुशी के साथ व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय में पूँजी लगाना भविष्य के लिए श्रेयस्कर रहेगा। पैतृक सम्पत्ति का बंटवारा शांतिपूर्ण ढंग से होगा। अविवाहितों के वैवाहिक संबंध बनेंगे। बकाया रकम की वसूली होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। भौतिक सुख-साधनों में अभिवृद्धि होगी। कारोबारिक मामलों में सुधार होगा। बेरोजगारों को रोजगार के सुअवसर प्राप्त होंगे। आपके गुणों की सराहना होगी। विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होगा।

वृषभ

(इ, उ, ए, ओ, ब, बी, बू, बो - राशि स्वामी : शुक्र)
राशि रत्न-हीरा - कारक रत्न - पन्ना, नीलम

सप्ताह शुरुआती दिनों (रवि से गुरु) में अच्छा रहेगा। बैंक या वित्तीय संस्थाओं से आर्थिक सहयोग मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। पूर्व से चली आ रही लम्बित योजनाओं को मूर्त रूप दे सकेंगे। शारीरिक आरोग्य नरम रहेगा। माता-पिता का सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा। किन्तु सप्ताह के शेष दिनों  (शुक्र व शनि) में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। आय कम व्यय अधिक रहेगा। शारीरिक आरोग्य नरम रहेगा। विद्यार्थियों का मन पठन-पाठन में लगा रहेगा। दिन उत्तम रहेगा।

मिथुन

(का, की, कु, घ, ड, छ, के, को हा - राशि स्वामी : बुध)
राशि रत्न - पन्ना कारक रत्न-हीरा नीलम

सप्ताह के पूर्वार्द्ध में (दि. 28 से 1) विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतना होगा। आर्थिक लेन-देन के प्रति सावधानी बरतना होगा। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किन्तु सप्ताह का उत्तरार्द्ध (दि. 2 से 4) ठीक रहेगा। सहोदर भाई एवं बहनों का आपसी मनमुटाव दूर होकर प्रेम स्नेहभाव बढ़ेगा। सट्टा, शेयर बाजार एवं लॉटरी में धन निवेश स्वविवेक से करेंगे तो लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम अच्छे रहेंगे।

कर्क

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो - राशि स्वामी : चंद्र)
राशि रत्न - मोती, कारक रत्न-मूंगा, पुखराज

यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलयुक्त रहेगा। सप्ताह प्रारंभिक दिनों (रवि से मंगल) में मंगलमय रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार के सुअवसर प्राप्त होंगे। देश-विदेशों से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ धार्मिक तीर्थ स्थान पर जाने का योग बनेगा। सप्ताह के मध्य में (बुध व गुरु) स्त्री एवं संतान के स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता बनी रहेगी। किन्तु सप्ताह अंत में (शुक्र व शनि) उत्तम रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। कृषि कार्यों में राहत मिलेगी। आपके कार्यों की सराहना होगी। महिलाओं के कार्यों की सराहना होगी।

सिंह

(मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे - राशि स्वामी : सूर्य)
राशि रत्न - माणक, कारक रत्न-पुखराज, मूँगा

यह सम्पूर्ण सप्ताह हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। बैंक या वित्तीय संस्थाओं से आर्थिक सहयोग मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। कानूनी एवं विवादित मामलों में विजयश्री हासिल होगी। बकाया रकम की वसूली होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। पैतृक सम्पत्ति का बंटवारा शांतिपूर्ण ढंग से होगा। विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होगा।

कन्या

(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो - राशि स्वामी : बुध)
राशि रत्न - पन्ना, कारक रत्न-हीरा

सप्ताह पूर्वार्द्ध में (दि. 28 से 2) आनंदमय व्यतीत होगा। सट्टा, शेयर बाजार एवं लॉटरी में धन निवेश स्वविवेक से करेंगे तो लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। बकाया रकम की वसूली होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। बैंक या वित्तीय संस्थाओं से आर्थिक सहयोग मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। किन्तु सप्ताह के उत्तरार्द्ध में (दि. 3 से 4) कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। स्त्री एवं संतान के स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को कुसंगति से बचकर रहना होगा। दिन उत्तम रहेगा।

तुला

(र, रा, री, रू, रे, रो, त, ता, ती, तू, ते - राशि स्वामी : शुक्र)
राशि रत्न - हीरा, कारक रत्न- नीलम, पन्ना

सप्ताह के शुरुआती के दिनों (रवि से बुध) में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। किसी अपघटित घटना को लेकर मानसिक चिन्ताएँ उत्पन्न होंगी। आर्थिक लेन-देन के प्रति सावधानी बरतना ही श्रेयस्कर रहेगा। विश्वासपात्र व्यक्ति के द्वारा विश्वासघात होगा। किन्तु सप्ताह के शेष दिन (गुरु से शनि) सफलतामय रहेंगे। कानूनी एवं विवादित मामलों में विजयश्री हासिल होगी। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में धन लगाने का सुअवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का समय खेलकूद में व्यतीत होगा।

वृश्चिक

(नो, न, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू-राशि स्वामी : मंगल)
राशि रत्न - मूंगा, कारक रत्न पुखराज, मोती, माणक

यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। सप्ताह आरंभिक दिनों (दि. 28 से 30) में अच्छा रहेगा। साहस, पराक्रम एवं ऐश्वर्य में अभिवृद्धि होगी। बकाया रकम की वसूली होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। किन्तु सप्ताह के मध्य में (दि. 1 से 2) आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आय कम व्यय अधिक रहेगा। किन्तु सप्ताह के अंत में (दि. 3 व 4) स्थिति में सुधार होगा। कारोबारिक मामलों में सुधार होगा। समस्त सामाजिक कार्यों में राहत मिलेगी। यात्रा उत्तम रहेगी।

धनु

(ये, यो, भ, भा, भी, भू, ध, धा, फा ढा-राशि स्वामी : बृहस्पति)
राशि रत्न - पुखराज, कारक रत्न-मूँगा, माणक

यह सम्पूर्ण सप्ताह प्रसन्नता के साथ व्यतीत होगा। सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण यथेष्ठ स्थान पर होगा। संतान पक्ष के द्वारा शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। राजनेताओं को उच्चपद की प्राप्ति होगी। कानूनी एवं विवादित मामलों में विजयश्री हासिल होगी। कारोबारिक मामलों में सुधार होगा। चल-अचल सम्पत्ति संबंधी मामलों में सुधार होगा। किसी महान पुरुष के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। अविवाहितों के वैवाहिक संबंध बनेंगे। विद्यार्थियों को सश्रम सफलता मिलेगी।

मकर

(भो, जा, जी, खी, खु, खो, गा, गी-राशि स्वामी शनि)
राशि रत्न-नीलम कारक रत्न-हीरा, पन्ना

सप्ताह आरंभिक दिनों (रवि से गुरु) में प्रसन्नता के साथ व्यतीत होगा। भौतिक सुख-साधनों में अभिवृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक तीर्थ स्थान पर जाने का योग बनेगा। अविवाहितों के वैवाहिक संबंध बनेंगे। पूर्व से चली आ रही लम्बित योजनाओं को मूर्त रूप दे सकेंगे। सट्टा, शेयर बाजार एवं लॉटरी में धन निवेश स्वविवेक से करेंगे तो लाभ के अवसर मिलेंगे। किन्तु सप्ताह के अंत में (शुक्र व शनि) कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। कारोबारिक मामलों में बिगाड़ आ सकता है। महिलाओं के कार्यों की सराहना होगी।

कुंभ

(गू, गे, गो, श, स, सा, सी, सू, से, सो, द - राशि स्वामी शनि)
राशि रत्न - नीलम, कारक रत्न-हीरा, पन्ना

सप्ताह के प्रारंभ में (दि. 28 से 1) आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसी अपघटित घटना को लेकर मानसिक चिन्ताएँ उत्पन्न होंगी। शारीरिक आरोग्य नरम रहेगा। वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतना होगा। किन्तु सप्ताह के अंत में (दि. 2 से 4) बकाया रकम की वसूली होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। पूर्व से चली आ रही लम्बित योजनाओं को मूर्त रूप दे सकेंगे। महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा।

मीन

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची-राशि स्वामी बृहस्पति)
राशि रत्न - पुखराज, कारक रत्न -मूँगा, मोती

यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलयुक्त रहेगा। सप्ताह शुरुआती दिनों (रवि से मंगल) में ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। बैंक या वित्तीय संस्थाओं से आर्थिक सहयोग मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। व्यापार-व्यवसाय में आशातित धन लाभ की प्राप्ति होगी। किन्तु सप्ताह के मध्य में (बुध व गुरु) आलस्य एवं प्रमाद की स्थिति बनी रहेगी। सहोदर भाई एवं बहनों में आपसी मतभेद पैदा होंगे। किन्तु सप्ताह के शेष दिनों (शुक्र व शनि) में बेरोजगारों को रोजगार के सुअवसर प्राप्त होंगे। महिलाओं का मन सामाजिक कार्यों में लगा रहेगा।

विशेष : राशिफल दैनिक ग्रहों के द्वारा दिया जा सकता है। पूर्ण फल जन्म-पत्रिका व वर्ष कुण्डली के आधार पर देखें। 

पं. भवानी शंकर केरिया (विद्या वाचस्पति)

  फोन : +91-40-24616163, +91-40-66842223