Petrol

पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ाने के बारे में फैसला करने के लिए कैबिनेट की बैठक कल होगी। विदेश-मंत्री प्रणव मुखर्जी ने यहाँ एसोचैम के एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं को अलग से बताया `हम इस मुद्दे पर अभी भी चर्चा कर रहे हैं। कल कैबिनेट बैठक होने वाली है।' उन्होंने हालाँकि कैबिनेट के एजेंडा में शामिल मुद्दों के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कल कहा था कि ईंधन की कीमतें बढ़ाने जैसे मुद्दों पर व्यापक आम सहमति कायम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा था कि कच्चे तेल की अंतर्राøट्रीय कीमत में बढ़ोत्तरी के असर से उपभोक्ताओं को पूरी तरह मुक्त रखने की गुंजाइश नहीं है।

कच्चे तेल की अंतर्राøट्रीय कीमतों में उछाल के कारण तेल विपणन कंपनियों को 2,25040 करोड़ रुपये का घाटा होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ने पिछले एक सप्ताह में संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कुछ अन्य वरिøठ मंत्रियों के साथ व्यापक सलाह मशविरा किया है।

पेट्रोलियम-मंत्री मुरली देवड़ा पेट्रोल की कीमत में दस रुपये और डीजल की कीमत में पाँच रुपये प्रति लीटर जबकि एलपीजी की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलिण्डर के हिसाब से बढ़ोत्तरी की माँग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने हालाँकि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भी आश्वासन दिया था कि कच्चे तेल की अंतर्राøट्रीय कीमतों में बढ़ोत्तरी का ज्यादा बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ने दिया जाएगा।