भारतीय जनता पार्टी ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत बढ़ाने के लिए केन्द्र की संप्रग सरकार की भर्त्सना करते हुए आज उस पर आरोप लगाया कि वह देश में `आर्थिक आतंकवाद' फैला रही है। भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने बताया . .
भारतीय जनता पार्टी ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत बढ़ाने के लिए केन्द्र की संप्रग सरकार की भर्त्सना करते हुए आज उस पर आरोप लगाया कि वह देश में `आर्थिक आतंकवाद' फैला रही है। भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने बताया, `यह कदम अर्थ-व्यवस्था के लिए घातक है और प्रधानमंत्री द्वारा महँगाई के बारे में अब तक किये गये सभी दावे थोथे साबित हुए।'
उन्होंने कहा कि सरकार विचारों से दिवालिया हो गयी है और पेट्रोल, डीजल एवं कुकिंग गैस की कीमत बढ़ाकर अब देश में आर्थिक आतंकवाद फैला रही है। रूडी ने कहा, `यह फैसला संप्रग सरकार के पतन के लिए अंतिम फैसला साबित होगा। संप्रग सरकार ने ऐसा करके आम आदमी के ताबूत में आखिरी कील ठोंकी है, जिसकी दुहाई देकर वह सत्ता में आयी थी।' उन्होंने कहा कि कीमतों पर नियंत्रण करने के प्रधानमंत्री के सतही दावे धोखा साबित हुए हैं और इसकी बलि आम आदमी चढ़ गया। रूडी ने पेट्रोल कीमतों में बढ़ोत्तरी पर वाम दलों के विरोध को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि वाम दल पाखंडी हैं, क्योंकि इस फैसले में उनकी मिलीभगत है।