Sudha Chandran

एकता के शो कहीं किसी रोज और कहीं तो होगा में रमोला की नकारात्मक भूमिका से लोकप्रिय होने वाली और अपने मेकअप के बाद अपने लुक के लिए मशहूर रहीं अभिनेत्री सुधा चंद्रन अब अपने इस मेकअप वाले रूप से निजात पाना चाहती हैं।

सो जी के नये शो अर्धांगिनी में वे अब बिना मेकअप और भारी-भरकम छवि के विपरीत एक सीधी-सादी महिला के रूप में ही दिखायी देंगी। यही नहीं वे अब अपनी नेगेटिव छवि से भी मुक्ति पाना चाहती हैं। वे हँसती हैं, ``लोगों ने मुझसे शिकायत की है कि मैं कभी अच्छी भी दिखूँगी कि नहीं। सो मैं कर रही हूँ।''