म्रीनल फिर बड़े परदे पर
जब सब बड़े परदे पर जा रहे हैं तो डोली सजा के रखना से चर्चा में आने वाली अभिनेत्री म्रीनल देशराज भला क्यों पीछे रहें? सो वे भी अब बड़े परदे पर हाथ आजमाने जा रही हैं। खबर है कि पहले राजश्री की विवाह और अनुभव सिन्हा की तथास्तू में काम करने वाली म्रीनल एक बार फिर पंकज पराशव की नयी फिल्म `सब गड़बड़ है' में दिखायी देंगी। पर म्रीनल जब आप पहले ही काम कर रही थीं तो टीवी क्यों? वे हंसती है, `मैं बड़ी अभिनेत्री नहीं हूँ सो जब मौका मिलता है तो बड़े परदे पर काम कर लेती हूँ। नहीं तो टीवी पर खुश हूँ मैं।' बुकमार्क किजिए
|
|