Aamir Movie

इस फिल्म के जरिए छोटे परदे के चिर-परिचित नायक राजीव खंडेलवाल हिन्दी फिल्मों में अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं । डॉ. आमिर अली (राजीव खंडेलवाल) एक निम्न मध्यमवर्गीय कर्म युवक है, जिसने अपना करियर खुद मेहनत कर बनाया है। विदेश में रहकर उसने क ोर परिश्रम किया और इस मुकाम तक पहुँचा। आजाद ख्याल आमिर की मुलाकात लंदन में एक दूसरे धर्म की लड़की से होती है। आमिर उसे चाहता है और उसके साथ जिंदगी बिताने के सपने देखता है। उसे लगता है कि भारत में उसका और उसके परिवार का भविष्य उज्ज्वल रहेगा।

किंतु अपने देश में कदम रखते ही उसका सामना हकीकत से होता है। आमिर से प्यार, विचार और विश्वास के बारे में तरह-तरह के सवाल पूछे जाते हैं। वह अपने आपको असहाय पाता है और उसे अपने सपनों से समझौता करना पड़ता है। वह पुरानी मुंबई के गरीब और पिछड़े इलाके में रहता है, जहाँ सँकरी गलियाँ हैं, सस्ते होटल हैं, गुमनाम दलाल और वेश्याएँ हैं और भीड़-भाड़ वाले बाजार हैं। आमिर को लगता है कि वह इन गलियों में खो जाएगा। उसके मन में सवाल उ ता है कि भाग्य ने उसे चुना है या उसने भाग्य को?