Sarkar Raj

निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म `सरकार राज' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कारण? बच्चन परिवार फिल्म में अभिनय करना और फिल्म का हिट फिल्म `सरकार' से जुड़ा होना। `सरकार राज' तीव्रता से भरा राजनीतिक ड्रामा है, जो राजनीतिक शक्तियों का विश्लेषण करता है। इसमें आधुनिकता बनाम परंपरा को एक नए नजरिये से देखते हुए राजनीति के विकास की पड़ताल की गई है। अनीता राजन (ऐश्वर्या राय बच्चन) अंतरराष्ट्रीय कंपनी शेपर्ड पॉवर प्लांट की सीईओ है।

वह महाराष्ट्र के देहाती इलाके में पॉवर प्लांट स्थापित करना चाहती है। शंकर (अभिषेक बच्चन) इस प्लांट के महत्व और होने वाले लाभों को भाँप लेता है। सरकार (अमिताभ बच्चन) के पास इस प्लांट का विरोध करने के कई कारण हैं, लेकिन जीत शंकर के तर्कों की होती है। अनीता के साथ शंकर महाराष्ट्र के गाँवों की यात्रा पर निकलता है, ताकि वह लोगों का समर्थन हासिल कर सके। यह सब करना इतना आसान नहीं है। शंकर और अनीता का यह सपना राजनीतिक मुद्दा बन जाता है। सरकार के विरोधी एकजुट हो जाते हैं और सरकार की हुकूमत को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। वे चाहते हैं कि सरकार का नाम राजनीतिक परिदृश्य से हटा दिया जाए।