Rajnikant upcoming movie Robo

आयंगर फिल्म बैनर तले सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर निर्देशक शंकर द्वारा निर्देशित की जा रही भारी बजट की फिल्म है `रोबो'। इस फिल्म को शुरु होने भर की देर थी कि टॉलीवुड व बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों के नाम इसके साथ जुड़ने की खबरें आने लगीं और इसके चर्चे हर तरफ शुरु हो गये। वैसे इस फिल्म `रोबो' में कईं विशेषताएँ हैं। इस फिल्म के ग्राफिक्स का काम करने के लिए हॉलीवुड के टेक्नीशियन्स की टीम बुलायी जा रही है।

इसकी खास वजह यह है कि इसमें ग्राफिक्स को काफी महत्व दिया जा रहा है। इस फिल्म के लिए एक स्पेशल कम्प्यूटर को विदेश से लाया जा रहा है। अब खबर यह आई है कि इस फिल्म में डब्लूडब्लूएफ के महाबली खली भी नज़र आएंगे। यह महाबली खली की पहली दक्षिण फिल्म होगी। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म को लेकर इतनी सख्त गोपनीयता बरती जा रही है कि इसकी कहानी के बारे में एक भी लाइन बाहर किसी को नहीं पता चलने दिया जा रहा है।