Sonali Kulkarni

सोनाली कुलकर्णी बहुत कम फिल्में करती हैं लेकिन जब करती हैं तो कमाल करती हैं, सो इस बार भी अपनी नयी फिल्म तुम के साथ मैदान में हैं। कहा जा रहा कि मनीषा कोइराला और रितुपर्णोसेन गुप्ता वाली इस फिल्म में चार नायिकाएं हैं, पर सोनाली को ही निर्देशक ने सबसे ज्यादा फुटेज दी है। हालांकि सोनाली अपने चरित्र के बारे में तो नहीं बतातीं पर वे हंसती हैं, `मैं भूमिका की लंबाई नहीं अपने चरित्र का महत्व देखती हूँ।' यह फिल्म चार ऐसे जोड़ों की कहानी है, जो अपने-अपने जीवन के अर्थों को तलाश रहे हैं।