सुष्मिता ने रफ्तार पकड़ी
इन दिनों अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी पहली निर्देशित फिल्म `झांसी की रानी' को लेकर काफी व्यस्त हैं। सुष इस साल के अंत तक इस फिल्म को पूरा कर लेना चाहती हैं। बकौल सुष यह एक बड़े कैनवास की फिल्म है। इस सब्जेक्ट के शोध में ही उनका काफी वक्त खर्च हुआ। निर्माण की दूसरी परेशानियां भी उनके लिये बिल्कुल नयी थीं, जिन्हें सुलझाने में भी काफी वक्त लग गया। अब सुष निश्चिंत हैं, क्यूँकि फिल्म की नियमित शूटिंग शुरू हो चुकी है। |
|