Hot Urmila in her new hindi movie Karz

खबर है कि जिन लोगों ने रामू की शोले में उर्मिला मातोंडकर का आयटम गीत महबूबा देखा है, वे अब उसे भूलने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी वजह है कि उर्मिला अब अपनी आने वाली फिल्म कर्ज की रीमेक में सिमी ग्रेवाल वाली भूमिका में उससे भी हॉट और बोल्ड भूमिका में उतरने वाली हैं। कहा जा रहा है कि हिमेश के साथ शूट होने वाले उनके इन दृश्यों को शूट करने में भी खासी सतर्कता बरती जा रही है।

निर्देशक सतीश कौशिक की इस फिल्म में इंद्रकुमार की बेटी श्वेता कुमार, राज बब्बर और डैनी भी हैं। वे कहती हैं, `हमारे यहाँ बोल्डनेस को लोग केवल सेक्स से जोड़ देते हैं लेकिन सही मायनों में बोल्डनेस आप अब देखेंगे।'