नागेश के साथ `ऐट बाय टेन'
नागेश कुकनूर की बांबे टू बैंकाक बेशक नहीं चली पर निर्माताओं में उनका क्रेज अभी भी बरकरार है। अब टी-सीरीज के भूषण कुमार उनके निर्देशन में अक्षय कुमार को लेकर एक फिल्म ऐट बाय टेन बनाना चाहते हैं। निर्देशन के मामले में टी-सीरीज ने नागेश का नाम तय कर दिया है। यह कॉमेडी एक्शन फिल्म होगी। वे कहते हैं, `यह मेरे लिए चुनौती भरी फिल्म है। मैंने इससे पहले ऐसी कहानी पर फिल्म नहीं बनायी। |
|