शगुन के साथ फिल्म बनाएंगे दीपक तिजोरी
दीपक तिजोरी का जवाब नहीं। वे पहले अफ्रीका में अपनी कम्पनी के बैनर तले मिस वर्ल्ड वाइड इंडिया जैसी सौन्दर्य प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं और फिर चुनी गई सुंदरी शगुन साराभाई के साथ एक फिल्म बनाने की घोषणा भी। कहा जा रहा है कि तिजोरी इसे मधुर की फैशन नाम से बन रही फिल्म की तर्ज पर बनाना चाहते हैं। दीपक ठीक भी है। अब भला आपके प्रोडक्ट को बाजार में आपके सिवा कौन उठाएगा? वे हंसते हैं, `ऐसी बात नहीं है। मैं तो पहले ही चुनी गई सुंदरी के साथ काम करने का मन बना चुका था। |
|