Bipasa Basu

सांवली-सलोनी बंगाली बाला बिपाशा बसु शाहरुख की बहुत बड़ी फैन हैं और लंबे अरसे से उनके साथ काम करने का सपना संजोए हुए हैं। बहुत दिनों से बिपाशा को इस बात की उम्मीद थी की कोई ना कोई निर्माता शाहरुख के अपोजिट उन्हें कास्ट करने का ऑफर लेकर उनके पास आएगा। अभी तक ऐसा हुआ नहीं और इसी इंतज़ार में बिपाशा अभी तक बै ी हैं, लेकिन अब उनके सब्र का बांध टूट गया तो उन्होंने खुले आम शाहरुख खान के साथ काम करने की मंशा जाहिर कर दी। साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि ऐसी किसी भी फिल्म के लिए वह एक्सक्लूसिव आइटम सांग करने को भी तैयार हैं। अब निर्माता बिपाशा के इस ऑफर की ओर खिंचते हैं या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा।