Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
बीमारियाँ भी दूर करते हैं फल
http://www.hindimilap.com/articles/277/1/aaaaaaaaa-aa-aaa-aaaa-aaa-aa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 06/7/2008
 
Healthy Fruits निरोगिता का मूल है फल। फलों में सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम जैसे तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं । रक्त-चाप के रोगियों को निरंतर फलों का सेवन करना चाहिए ।

बीमारियाँ भी दूर करते हैं फल
Healthy Fruits

निरोगिता का मूल है फल। फलों में सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम जैसे तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं । रक्त-चाप के रोगियों को निरंतर फलों का सेवन करना चाहिए ।

सेब

दिल-दिमाग, जिगर और वीर्य को शक्ति देता है। रक्त में वृद्धि करता है। अफीम-शराब छुड़ाने में मदद करता है। खाना खाने के बाद खाने से मसूढ़े ठीक रहते हैं।

पपीता

रक्त को साफ करता है। तिल्ली तथा जिगर का रोग दूर करता है। हृदय को शक्ति देता है। बवासीर के रोगियों को खाना चाहिए।

अनार

मीठा अनार पेट की गर्मी दूर करता है। बवासीर हटाता है। शीतलता प्रदान करता है।

शरीफा (सीताफल)

यह बलवर्धक तथा शीतल होता है। पित्त का नाश करता है। कब्ज व पेशाब की जलन दूर करता है।

केला

कुछ कब्ज कर सकता है, पुष्टिकारक है। प्रात दूध के साथ खाने से पूरी खुराक का काम करता है। स्त्रियों के प्रदर रोग की तैयार दवा है।

चीकू

गर्मतर है। कब्ज करता है। हृदय व दिमाग को शक्ति देता है।

शहतूत

हजम होने में भारी तथा ठंडा होता है। मुँह के छाले हटाता है। घबराहट तथा बुखार की गर्मी हटाता है। इसका शर्बत गले के लिये बहुत अच्छा होता है।

बेर

खुश्की और थकान दूर करता है। बेरी और नीम के पत्ते पीस कर लगाने से बाल बढ़ते हैं।

अन्ननास

बुखार की प्यास में इसका रस रोगी को देना चाहिए।

संतरा

इसमें विटामिन सी होता है। यह बुखार की गर्मी तथा बच्चों के सूखे रोग में लाभदायक है, कब्ज दूर कर के पाचन शक्ति बढ़ाता है।

खरबूजा

शरीर को पानी देता है। स्त्रियों का दूध बढ़ाता है। दांतों की मैल व मुँह की दुर्गन्ध दूर करता है। इसका रस लगाने से चेहरे की झाइयाँ व धब्बे हट जाते हैं।