विशेष श्रेणीइस लेख को |
आज का दिन
वारगुरुवार, दिनांक 9-10-2008, ईस्वी सन् शके 1930, उत्तर भारत के अनुसार प्लवनाम संवत्सर, विक्रम संवत् 2065, दक्षिण अनुसार सर्वधारीनाम संवत्सर। रवि दक्षिणायणे, शरद ऋतु, अश्विन मास, शुक्लपक्ष। तिथिदशमी संपूर्ण है। नक्षत्रश्रवण संपूर्ण है। योगसुकर्मा, प्रात 7 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। तदुपरांत धृति योग का प्रारंभ। करणतैतिल शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। तदुपरांत वणिज करण का प्रारंभ होगा। हैदराबाद में आज का सूर्यास्त सायं 5 बजकर 56 मिनट पर, अगले दिन का सूर्योदय प्रात 6 बजकर 11 मिनट पर। आज का चन्द्रमा मकर राशि में है। आज का शुभ रत्न पुखराज है। इस रत्न को धारण करते समय काजू कतली का दान करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। उक्त दान करने से मन में सुख व शांति रहेगी। सभी काम समय पर बनते रहेंगे। प्रसन्नता का अनुभव होगा। दिन का चौघड़ियाछ से साढ़े सात, साढ़े चार से छ शुभ, बारह से डेढ़ लाभ। रात का चौघड़ियाछ से साढ़े सात, साढ़े चार से छ अमृत, तीन से साढ़े चार शुभ, बारह से डेढ़ लाभ। आज का राहू कालममध्याह्न 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक है। आज के व्रत व त्यौहारविजयादशमी, दशहरा, विजय मुहूर्त 14-22 से 15-09 तक। शमी पूजा। कल का विशेषचित्रा-रवि। बुकमार्क किजिए
पाठकों के भाव |
|