Katrina Kaif

फैशन मैगजीन एफएचएम इंडिया के एक सर्वे में भारतीय अभिनेत्री कैटरीना कैफ को दुनिया की सबसे सेक्सी महिला चुना गया है। यह सर्वे दुनिया की 100 सेक्सी महिलाओं को चुनने के लिए किया गया था। कैटरीना के अलावा सबसे सेक्सी महिला की होड़ में एंजेलिना जोली, पेरिस हिल्टन, लिंडसे लोहान, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन और बिपाशा बसु शामिल थीं, लेकिन कैटरीना ने इन सभी को पछाड़ते हुए इस सूची में पहला स्थान हासिल किया।

हॉलीवुड अभिनेत्री मीगन फॉक्स को सूची में दूसरा, करीना को तीसरा, दीपिका को चौथा और बिपाशा को पाँचवाँ स्थान मिला है। कैटरीना ने सबसे सेक्सी महिला चुने जाने के बाद दिए एक इंटरव्यू में कहा, `लोगों के इस फैसले पर मैं बेहद खुश हूँ। उन्होंने अपना समय निकालकर मुझे वोट दिया और विजयी बनाया। ऐसा करके उन्होंने मुझे खास होने का एहसास दिलाया है।' उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही कैटरीना को वॉलपेपर क्वीन चुना गया था, क्योंकि एक सर्वे में पता चला था कि इंटरनेट पर सबसे ज्यादा उनके वॉलपेपर डाउनलोड किए जाते हैं।

कैटरीना के लिए यह साल अभी तक काफी अच्छा रहा है। जहां साल की शुरुआत में उनकी फिल्म `रेस' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, वहीं उन्हें स्टार गोल्ड की ओर से सबसे फेवरेट अभिनेत्री का खिताब भी मिला था।