खुश होने का
ह़क दे दो
मेरे खुदा मुझे माफ कर दो
पापों को मेरे तुम साफ़ कर दो
खुश होने का ह़क दे दो
खुशी दे दो मान दे दो
यूँ बेबस, बर्बाद न करो
मेरे सवालों को जवाब दे दो
दिखा दो मेरे सुख की तस्वीर
मेरे खुदा मुझे खुशी दे दो
जो छीना है मुझसे, लौटा दो मुझको
दान कर दो, भीख दे दो
मुझ भिखारिन की झोली भर दो
तुम हारो और मुझे जिता दो
हीरा
ओल्ड मलकपेट, हैदराबाद