लीक से हट कर फिल्म `दशावतारम'
फिल्म की शुरुआत 12वीं शताब्दी में दक्षिण भारतीय चोल सम्राट कुलोथुंगा के शासनकाल से होती है। सम्राट कुलोथुंगा तथा उसके राज्य में रहने वाले कट्टरपंथी ब्राह्मण रंगाराजा नांबी और नेपोलियन की भूमिकाएँ निभाई हैं, जाने- माने अभिनेता कमल हासन ने। तत्पश्चात्, फिल्म दर्शकों को एक झटके में 1000 वर्ष आगे ले जाती है और पहुँचाती है अमरीका की जमीन पर। यहाँ कमल हासन एक वैज्ञानिक की भूमिका में नज़र आते हैं। यहाँ फिल्म के केन्द्र में बड़े-बड़े उपकरणों और अत्याधुनिक कंप्यूटर्स से युक्त एक रिसर्च-सेंटर है, जो कहानी के अनुसार आगे चलकर नष्ट हो जाता है। फिल्म में मल्लिका शेरावत मलेशिया के नाइट क्लब में एक आइटम सांग में 20 अमरीकन मॉडल्स के साथ थिरकी हैं। यह आइटम सांग दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा। बॉक्सअपनी नयी फिल्म `दशावतारम' के जरिये कमल हासन फिर अपने प्रशंसकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। बॉक्स ऑफिस के गणित या किसी भी गणित से परे उनकी फिल्में सिर्फ उनकी मौजूदगी के चलते एक अलग चर्चा का विषय बन जाती हैं। शुरू से ही कमल लीक से हटकर बिल्कुल अलग तरह के विषय पर फिल्में बनाते रहे हैं। उनकी फिल्मों की विषयवस्तु हमेशा दर्शकों में एक अलग जिज्ञासा जगाती रही है। अब उनकी फिल्म `दशावतारम' को ही ले लीजिए। वे अपनी इस फिल्म में एक साथ दस रोल करके सेल्यूलाइड पर एक नयी परिभाषा गढ़ने के लिए तैयार हैं। कहानी 12वीं शताब्दी से शुरू होकर सन् 2008 तक चलती है। इसमें दक्षिण की नामचीन अभिनेत्री आसीन और बॉलीवुड की बोल्ड बाला मल्लिका शेरावत के भी महत्वपूर्ण रोल हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी में एक साथ बनी है। |
|