Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
कैसे रखें चमकदार व स्वस्थ त्वचा
http://www.hindimilap.com/articles/42/1/aaaa-aaaa-aaaaaa-a-aaaaaa-aaaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 05/25/2008
 
Beautiful Lady

रंग साँवला हो या गोरा, उसकी संभाल करना तथा यह चेष्टा करना कि वह और ज्यादा निखरा रहे, हर महिला की तमन्ना होती है। त्वचा कोमल, कमनीय, चमकदार हो व झुर्री से बची रहे, इसके लिए जरुरी है कि त्वचा को धूप तथा लू से बचाएँ। दिनभर में 14-15 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।


कैसे रखें चमकदार व स्वस्थ त्वचा
Beautiful Lady

रंग साँवला हो या गोरा, उसकी संभाल करना तथा यह चेष्टा करना कि वह और ज्यादा निखरा रहे, हर महिला की तमन्ना होती है। त्वचा कोमल, कमनीय, चमकदार हो व झुर्री से बची रहे, इसके लिए जरुरी है कि त्वचा को धूप तथा लू से बचाएँ। दिनभर में 14-15 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

अपने त्वचा के रख-रखाव व खानपान तथा गहरी नींद का भी ध्यान रखना जरुरी है। इससे त्वचा में फुलाव व कसाव आता है। इसके अलावा त्वचा को चमकदार बनाने के लिए कुछ टिप्स निम्नलिखित हैं-

- त्वचा की देखभाल रात को सोने से पूर्व भी करें। इसके लिए चेहरा पानी या बेबी सोप से धोकर पोछें व दूध को रुई में लगा चेहरे, गर्दन, हाथ व कुहनी पर मल लें व सो जाएँ।  - सुबह चार-पाँच गिलास पानी पीकर शौच जाएँ।

- नाश्ता यदि नहाने से पूर्व लेती हैं तो गाजर, पपीता, सेब, अमरुद यानी मौसमी फल जरुर लें। पाँच बादाम भिगो कर छिलके समेत लें। छिलके में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखता है। रेशेदार फल, सब्जी लेने से विटामिन `ए', `सी', मैग्नीशियम व कैल्सियम पेट में जाएगा, जो पेट साफ रखेगा व त्वचा तथा आँखों को चमक देगा। दूध जरुर पीएँ। - नहाते समय चेहरे पर थोड़ा शहद लगा 4-5 मिनट रहने दें। शहद में सिलीकॉन नामक प्राकृतिक पदार्थ होता है, जो त्वचा को कसावट व फुलाव देता है। गर्दन का भी ध्यान रखें।

- नहाते समय बेसन या मलाई से रगड़ कर नहाएँ व नहाने के बाद चेहरे, गर्दन व हाथ-पाँवों पर कोई भी नरम व मृदु क्रीम लगाएँ। 

- कपड़े ऐसे रंग के पहनें जो आपके रंग को उभारें व साफ व चमकदार दिखाएँ। मटमैले रंग न पहनें। बाल बना तैयार हो खुद को शीशे में निखारें व अपनी सुंदर तथा साफ-सुथरी छवि को देख, खुश मन से घर का काम या पूजा इत्यादि करें।