Pushpa Patil as Jassu Ben

एनडीटीवी के शो जस्सू बेन में वे चाहे डरी और बुद्धू बनी नजर आती हों, पर सच बात यह है कि शो में पुष्पा की मजेदार भूमिका निभाने वाली और हर समय अपने पति चंदू और बेटे पिनाकी के लिए चिंतित रहने वाली अभिनेत्री भारती पाटिल एक मैकेनिकल इजीनियर हैं, जिन्हें मराठी धारावाहिकों और फिल्मों के लिए कई अवार्ड भी मिले हैं। यही नहीं मनोविज्ञान की स्नातक, भरतनाट्यम की प्रशिक्षित नृत्यांगना और कन्नड़ की चार फिल्में करने वाली भारती मुंबई में अपना गारमेंट्स का बिजनेस करती हैं। तो फिर टीवी पर क्यों और वह भी बुद्धू चरित्र? वे हंसती हैं, `दरअसल पुष्पा और भारती में कई समानताएं हैं। वह सबसे प्रेम करती है और मैं भी।'