Perizad Zorabean

खबर थी कि एकता `क्रेजी किया रे' नाम का एक शो लेकर मैदान में आ रही हैं, पर सोनी के सब-टीवी ने पहले ही अपना संगीत रिएल्टी शो क्रेजी किया मैदान में उतार दिया है। अब कोई बता सकता है कि इस पेरिजाद जोराबियन की एंकरिंग वाले इस शो की खासियत क्या है, तो सुनिए। सचिन पिलगांवकर भी उनके साथ इस शो में एकर हैं और इसे ऑप्टिमेस्टिक्स कंपनी बना रही है। यह गाने- बजाने का शो है। पेरिजाद इन दिनों लाइफ एंड स्टाइल के एक चैनल पर भी एंकर हैं। तो क्या अब टीवी पर जमने का इरादा है? पेरिजाद कहती हैं, `नहीं मुझे जो अच्छा लगता है मैं तो वही करती हूँ।'