Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
सफलता प्राप्ति के टिप्स
http://www.hindimilap.com/articles/449/1/aaaaa-aaaaaaaa-aa-aaaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 06/17/2008
 
Tips for being Successful किसी भी लक्ष्य को निर्धारित करने से पूर्व अपनी योग्यता, कार्य-क्षमता व समय-अवधि को सुनिश्चित कर लें।
कठिन कार्य को पहले करने का प्रयास करें।

सफलता प्राप्ति के टिप्स
Tips for being Successful

किसी भी लक्ष्य को निर्धारित करने से पूर्व अपनी योग्यता, कार्य-क्षमता व समय-अवधि को सुनिश्चित कर लें।

  • कठिन कार्य को पहले करने का प्रयास करें।
  • अपनी योग्यता को निरन्तर विकसित करें।
  • सोच-समझकर बोलें, क्योंकि वार्तालाप आपकी छवि बनाने और बिगाड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • स्वयं में निर्णय लेने की क्षमता का विकास करें।
  • समय की पाबंदी और उसका सदुपयोग जीवन में सफलता-प्राप्ति का सशक्त माध्यम है।
  • अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है।
  • योजनाबद्ध रूप से अपने कार्य को अंजाम दें, समय बिल्कुल व्यर्थ न गँवाएं।
  • अनावश्यक और निरर्थक बातों को नजर-अंदाज कर के अपने उद्देश्य पर नजर रखें।
  • चिंताओं में समय व्यर्थ नष्ट न करें।
  • अपनी दुर्बलताओं की पहचान कर उन्हें दूर करने का प्रयत्न करें।
  • स्वयं में सीखने और अनुभव-प्राप्ति के स्वभाव को विकसित करें।
  • सामाजिक सक्रियता बनाएं रखें, इससे आपको सफलता मिलने में आसानी होगी।
  • लक्ष्य सदैव एक रखें। दो लक्ष्य रखने पर आपकी स्थिति दो नावों पर एक साथ पैर रखकर सफर तय करने की हो जाएगी, जिसमें आपका डूबना निश्चित है।
  • दूसरों से शिकायत और भाग्य का रोना जैसी आदतों का त्याग करें।
  • दूसरों की प्रशंसा खुले मन से करें, प्रशंसा एक ऐसा गुण है, जो सबको आपका हितैषी बना देती है।
  • विपरीत परिस्थितियों में संयम से काम लें और धैर्यपूर्वक उनका सामना करना करें। यह सफलता प्राप्ति का एक महत्वपूर्ण गुण है।