Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
रिया सेन नये लुक में
http://www.hindimilap.com/articles/45/1/aaaa-aaa-aaa-aaa-aaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 05/25/2008
 
Riya Sen

ग्लैमर्स व बोल्ड अभिनेत्री रिया सेन ने अब ग्लैमर की बनस्पित अपनी अभिनय प्रतिभा के बल पर लोगों के दिलों में जगह बनाने का निर्णय लिया है। जी हाँ। बहुत जल्द प्रदर्शित होने वाली निर्माता कार्तिकेय तलरेजा और लेखक व निर्देशक गिरीश जोशी की फिल्म `जोर लगा के... हैया' में रिया सेन महाराष्ट्रियन साड़ी पहने हुए नज़र आयेंगी।


रिया सेन नये लुक में
Riya Sen

ग्लैमर्स व बोल्ड अभिनेत्री रिया सेन ने अब ग्लैमर की बनस्पित अपनी अभिनय प्रतिभा के बल पर लोगों के दिलों में जगह बनाने का निर्णय लिया है। जी हाँ। बहुत जल्द प्रदर्शित होने वाली निर्माता कार्तिकेय तलरेजा और लेखक व निर्देशक गिरीश जोशी की फिल्म `जोर लगा के... हैया' में रिया सेन महाराष्ट्रियन साड़ी पहने हुए नज़र आयेंगी।

तलरेजा अपनी फिल्म के संबंध में बताते हैं - यह एक फन व हास्य फिल्म है, लेकिन इसमें सशक्त सामाजिक संदेश भी है। दर्शक पहली बार हमारी इस फिल्म में रिया को एकदम अलग अंदाज में देखेंगे।

`जोर लगा के... हैया' में रिया सेन ने मराठी कंस्ट्रक्शन वर्कर का किरदार निभाया है। किरदार के साथ न्याय करने के लिये महाराष्ट्रियन साड़ी ही पहननी थी। इस किरदार को निभाने के लिये रिया सेन को तैयार करना आसान न था, क्योंकि रिया सेन की इमेज तो ग्लैमर्स व बोल्ड अभिनेत्री की है, पर निर्माता कार्तिकेय तलरेजा ने उन्हें तैयार कर ही लिया। उसके बाद रिया ने पूरी पटकथा सुनी अपने किरदार को समझा और उसके बाद ही उन्होंने फिल्म के साथ जुड़ने के लिये हाँ कहा। रिया ने काफी बेहतरीन काम किया है। फिल्म को देख कर लोगों को अहसास होगा कि रिया के अंदर अभिनय क्षमता कूट-कूट कर भरी है।

फिल्म `जोर लगा के... हैया' के लेखक व निर्देशक गिरीश जोशी की स्वतंत्र निर्देशक के तौर पर भले ही यह पहली फिल्म हो, पर फिल्म माध्यम उनके लिये नया नहीं है। इससे पहले वे राजकुमार संतोषी के साथ बतौर सहायक निर्देशक `लज्जा', `खाकी' सहित पाँच फिल्में कर चुके हैं।

जेमिनी स्टूडियो के बैनर तले बन रही फिल्म `जोर लगा के... हैया' के निर्माता कार्तिकेय तलरेजा,लेखक व निर्देशक गिरीश गिरिजा जोशी तथा फिल्म के कलाकार हैं- मिथुन चक्रवर्ती, महेश मांजरेकर, सीमा बिस्वास, रिया सेन, सचिन खेड़ेकर, राज जुत्शी, गुलशन ग्रोवर के अलावा पाँच बच्चे, जिनमें मेघन जाधव, अश्विन जिटले, आयश्का, त्र+त्विक त्यागी और हार्डिक एस ठक्कर की भी अहम भूमिकाएं हैं।