Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
हिंदू आत्मघाती दस्ते बनाएँ - बाल ठाकरे
http://www.hindimilap.com/articles/466/1/aaaaa-aaaaaaaa-aaaaa-aaaaa---aaa-aaaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 06/19/2008
 
Shiv Sena Supremo Bal Thakre शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कथित इस्लामिक आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए हिंदुओं से आत्मघाती दस्ते बनाने का आह्वान किया है। बाल ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र मराठी दैनिक सामना के संपादकीय में ठाणे . .

हिंदू आत्मघाती दस्ते बनाएँ - बाल ठाकरे
Shiv Sena Supremo Bal Thakre

शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कथित इस्लामिक आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए हिंदुओं से आत्मघाती दस्ते बनाने का आह्वान किया है। बाल ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र मराठी दैनिक सामना के संपादकीय में ठाणे के गडकरी रंगायतन सभागृह में हाल में हुई बम विस्फोट की घटना में सनातन और हिंदू जनजागृति संगठन के चार कार्यकर्ताओं की गिरप्तारी की खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हिंदुत्ववादियों ने बम बनाया, यह सुनकर खुशी हुई, लेकिन ये विस्फोट हिंदुओं को ही घायल करने के किए गए, यह जानकर सर शर्म से झुक गया।

संपादकीय में कहा गया है कि एक मराठी नाटक में देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने से चिढ़कर या फिल्म जोधा अकबर में इतिहास को तोड़ने मरोड़ने के विरोध में बम बनाने के बजाय आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए बम बनाने चाहिए।

उल्लेखनीय है कि गड़करी में विस्फोट की घटना से पहले वाशी के विष्णुदास भावे हाल में एक बम मिला था, जिसे निरस्त किया गया। इसके अलावा फिल्म जोधा अकबर के प्रदर्शन के दौरान पनवेल के एक सिनेमाघर में भी बम मिला था।

संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि इस्लामिक आतंकवाद बढ़ रहा है और उसका मुकाबला करने के लिए हिंदू आतंकवाद भी बढ़ना चाहिए और हिंदुओं को भी आत्मघाती दस्ते बनाने चाहिए। संपादकीय में कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए आलोचना की गई है।