एशिया के सबसे सेक्सी शाकाहारी
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को एशिया का सबसे सेक्सी शाकाहारी पुरुष चुना गया है। पशु अधिकारों के लिए कार्यरत संस्था `पीपुल फोर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। इसी सर्वेक्षण में एशिया की सबसे सेक्सी शाकाहारी महिला हाँगकाँग की गायिका-अभिनेत्री फेई वोंग को चुना गया है। इस खिताब की दौड़ में ताइवान के कलाकार बार्बी जू, हाँगकाँग की अभिनेत्री मैगी क्यू और कैंटोपॉप गायिका व अभिनेत्री स्टेफी टैंग भी शामिल थीं। `कोल्डप्ले' गायक क्रिस मार्टिन, पॉप स्टार लियोना लेविस और ब्रिटिश टीवी प्रस्तुतकर्ता रसेल ब्रांड को एशिया के बाहर सबसे अधिक मत मिले हैं। पेटा के एशिया-प्रशांत निदेशक जैसन बकेर ने कहा, `जानवरों के संरक्षण के लिए सबसे जरूरी है कि लोग शाकाहारी बनें। |
|