Lara Datta and Akshay Kumar

अक्षय कुमार के साथ फिल्म `अंदाज' से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली लारा दत्ता `भागमभाग' में भी उनके साथ नज़र आई थीं। अब एक बार फिर यह जोड़ी परदे पर साथ आने वाली है, फिल्म `ब्लू' में।

इस फिल्म से अक्षय अपने एक्शन हीरो वाली इमेज में वापसी कर रहे हैं। लारा भी इस फिल्म में उनके साथ कदम से कदम मिलाती दिखेंगी। लारा अपने लिए इस फिल्म को खास मानती हैं। वे कहती हैं - `खास बात यह है कि मुझे अक्षय के साथ काम करने का एक और मौका मिल रहा है। इसके अलावा मैं कॉमेडी से एक्शन रोल में होऊंगी।'