Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
आसिफ रिहा
http://www.hindimilap.com/articles/481/1/aaaa-aaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 06/19/2008
 
Pakistan Cricketer Mohammed Asif प्रतिबंधित ड्रग्स रखने के आरोप में दुबई में एक जून से हिरासत में चल रहे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को रिहा कर दिया गया है और उन्हें जल्द से जल्द पाकिस्तान प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा।

आसिफ रिहा
Pakistan Cricketer Mohammed Asif

प्रतिबंधित ड्रग्स रखने के आरोप में दुबई में एक जून से हिरासत में चल रहे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को रिहा कर दिया गया है और उन्हें जल्द से जल्द पाकिस्तान प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा। अभियोजन पक्ष के वपील मोहम्मद अल नुआइमी ने यह जानकारी दी।

इंडियन प्रीमियर लीग में खेलकर लाहौर लौट रहे आसिफ को पर्स में अफीम होने पर दुबई में हिरासत में लिया गया था। पाकिस्तान दूतावास के अधिकारियों ने प्रेट्र को बताया कि प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी हो गई है और अगर कोई अड़चन नहीं आती है, तो उन्हें जल्द ही स्वदेश भेज दिया जाएगा।