शनिवार, दिनांक 2-8-2008

।। शनि का ध्यान ।।

नीलाञ्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्।
छायामार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।

जीवनोपयोगी
गुरु को पूजै गुरु मुखी, वाना पूजै साध।
षटदर्शन जो पूजही, ताकर मता अगाध।।

आज का रत्न

नीलम है। इसको धारण करने से धन-धान्य, यश, कीर्ति, बुद्धि, चातुर्य, सर्विस एवं व्यवसाय में लाभ मिलता है। यह रत्न शुभाशुभ फलयुक्त तत्काल देता है। इसलिए ज्योतिषी परामर्शानुसार धारण करें। काला कंबल, काली उड़द, काली तिल व तेल का दान करें।

आज जन्म लेने वाला बालक

मध्यम कद, कोमल शरीर, सुन्दर आकर्षक आँखें, लम्बी नाक, वाणी तेज़ व बारीक होगी।

कन्या का जन्म

प्रियभाषी, हर कार्य में सहायक, लज्जाशील, प्रकृति नर्म स्वभाव, नीति के अनुकूल काम करने वाली, भाई-बहनों से प्रेम करने वाली होगी।
आज आपके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ।

यह वर्ष

आपके लिए अच्छा रहेगा। देश-विदेशों से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। भूमि, भवन, आवास संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। साहस, पराक्रम एवं ऐश्वर्य में अभिवृद्धि होगी। बेरोज़गारों को रोज़गार के सुअवसर प्राप्त होंगे। कारोबारिक मामलों में सुधार होगा। आपके गुणों की प्रशंसा होगी। विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम अच्छे रहेंगे।

मेष

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ, राशिस्वामी : मंगल)
राशि रत्न मूंगा - कारक-रत्न
उच्चाधिकारियों के साथ मधुर संबंध स्थापित होंगे। राजनेताओं को अपने विचारों पर अमल करना होगा। कारोबारिक मामलों में सुधार होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में धन लगाने का सुअवसर प्राप्त होगा।

वृषभ

(इ, उ, ए, ओ, ब, बी, बू, बो - राशि स्वामी : शुक्र)
राशि रत्न-हीरा - कारक रत्न - पन्ना, नीलम

अविवाहितों के वैवाहिक संबंध बनेंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के मान-सम्मान में अभिवृद्धि होगी। पड़ोसियों के साथ मधुर संबंध स्थापित होंगे। महिलाओं का मन सामाजिक कार्यों में लगा रहेगा।

मिथुन

(का, की, कु, घ, ड, छ, के, को हा - राशि स्वामी : बुध)
राशि रत्न - पन्ना कारक रत्न-हीरा नीलम

सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण यथेष्ठ स्थान पर होगा। आर्थिक लेन-देन के प्रति सावधानी बरतना ही श्रेयस्कर रहेगा। नवीन वाहनादि की खरीददारी होने से प्रसन्नता होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो - राशि स्वामी : चंद्र)
राशि रत्न - मोती, कारक रत्न-मूंगा, पुखराज

देश-विदेशों से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। मौसमी हिसाब के कारण शारीरिक स्वास्थ्य में अकस्मात बिगाड़ आ सकता है। घरेलू दवा औषधि का काम करेगी। विद्यार्थियों का समय खेल-कूद में लगा रहेगा।

सिंह

(मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे - राशि स्वामी : सूर्य)
राशि रत्न - माणक, कारक रत्न-पुखराज, मूँगा

साहसिक कार्यों को सावधानीपूर्वक पूर्ण कर लेने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में माँगलिक कार्यों का आयोजन होगा। राजनैतिक व्यक्तियों के मान-सम्मान में अभिवृद्धि होगी। विद्यार्थियों का मन प"न-पा"न में लगा रहेगा।

कन्या

(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो - राशि स्वामी : बुध)
राशि रत्न - पन्ना, कारक रत्न-हीरा

व्यापार-व्यवसाय में आशातित धन लाभ की प्राप्ति होगी। नवीन भवनादि निर्माण से प्रसन्नता होगी। विश्वासपात्र व्यक्ति के साथ विश्वासघात होगा। महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों के प्रति लगा रहेगा।

तुला

(र, रा, री, रू, रे, रो, त, ता, ती, तू, ते - राशि स्वामी : शुक्र)
राशि रत्न - हीरा, कारक रत्न-नीलम, पन्ना

संतान पक्ष के द्वारा शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। सम-सामयिक कार्यों में राहत मिलेगी। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। कृषि व्यवसाय में आशातीत धन लाभ की प्राप्ति होगी। यात्रा उत्तम रहेगी।

वृश्चिक

(नो, न, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू-राशि स्वामी : मंगल)
राशि रत्न - मूंगा, कारक रत्न पुखराज, मोती, माणक

आज के दिन की शुरुआत शुभ समाचारों से होगी। पैतृक सम्पत्ति का बँटवारा शांतिपूर्ण ढंग से होगा। सहोदर भाई-बहनों का आपसी मन-मुटाव दूर होकर प्रेम-स्नेह भाव बढ़ेगा।

धनु

(ये, यो, भ, भा, भी, भू, ध, धा, फा ढा-राशि स्वामी : बृहस्पति)
राशि रत्न - पुखराज, कारक रत्न-मूँगा, माणक

किसी अपघटित घटना को लेकर मानसिक चिन्ताएँ बढ़ेंगी। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक तीर्थस्थल पर जाने का योग बनेगा। क़ानूनी एवं विवादित मामलों में विजयश्री हासिल होगी। यात्रा वाहनादि से होगी।

मकर

(भो, जा, जी, खी, खु, खो, गा, गी-राशि स्वामी शनि)
राशि रत्न-नीलम सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण यथेष्ठ स्थान पर होगा। नवीन कार्यों का श्रीगणेश होने से प्रसन्नता होगी। माता-पिता का सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा। विद्यार्थियों का समय खेल-कूद में व्यतीत होगा।

कुंभ

(गू, गे, गो, श, स, सा, सी, सू, से, सो, द - राशि स्वामी शनि)
राशि रत्न - नीलम, कारक रत्न-हीरा, पन्ना

किसी महान पुरुष के आगमन से हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। आलस्य एवं प्रमाद के कारण बने-बनाये कार्यों में बिगाड़ आ सकता है। शत्रु पक्ष परास्त होकर नतमस्तक होगा। यात्रा उत्तम रहेगी।

मीन

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची-राशि स्वामी बृहस्पति)
राशि रत्न - पुखराज, कारक रत्न -मूँगा, मोती

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलयुक्त रहेगा। सट्टा, शेयर बाज़ार एवं लॉटरी में धन निवेश स्व-विवेक से करेंगे तो लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। महिलाओं का मन गृह कार्यों में लगा रहेगा।

विशेष : राशिफल दैनिक ग्रहों के द्वारा दिया जाता है। पूर्ण फल जन्म पत्रिका व वर्ष कुंडली के आधार पर देखें।

पं. भवानी शंकर केरिया (विद्या वाचस्पति)

फोन : +91-40-24616163, +91-40-66842223