Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
आज का राशिफल
http://www.hindimilap.com/articles/51/1/aa-aa-aaaaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 10/9/2008
 
Mesh

मेष

Vrashab

वृषभ

Mithun

मिथुन

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ, राशिस्वामी : मंगल) (इ, उ, ए, ओ, ब, बी, बू, बो - राशि स्वामी : शुक्र) (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को हा - राशि स्वामी : बुध)
Kark

कर्क

Singh

सिंह

Kanya

कन्या

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो - राशि स्वामी : चंद्र) (मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे - राशि स्वामी : सूर्य) (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो - राशि स्वामी : बुध)
Tula

तुला

Vrashdhik

वृश्चिक

Dhanu

धनु

(र, रा, री, रू, रे, रो, त, ता, ती, तू, ते - राशि स्वामी : शुक्र) (नो, न, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू-राशि स्वामी : मंगल) (ये, यो, भ, भा, भी, भू, ध, धा, फा ढा-राशि स्वामी : बृहस्पति)
Makar

मकर

Kumbh

कुंभ

Meen

मीन

(भो, जा, जी, खी, खु, खो, गा, गी-राशि स्वामी शनि) (गू, गे, गो, श, स, सा, सी, सू, से, सो, द - राशि स्वामी शनि) (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची-राशि स्वामी बृहस्पति)

आज का राशिफल

गुरुवार, दिनांक 9-10-2008

।। गुरु का ध्यान ।।

देवानां च ऋषीणां च गुरु कांचन सन्निभम्।
बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं त नमामि बृहस्पतिम्।।

जीवनोपयोगी
आम तत्व ज्ञाना नहीं, कोटिक कथे जु ज्ञान।
तारे तिमिर न भागही, जब लग उगै न मान।।

आज का रत्न

पुखराज है। इसको धारण करने से बल, बुद्धि, स्वास्थ्य एवं आयु की वृद्धि होती है। वैवाहिक सुख, पुत्र संतानकारक एवं धर्म-कर्म प्रेरक होता है। प्रेत बाधा निवारण, स्त्री सुख व विवाह बाधा को दूर करने में सहायक होता है। इसको शुक्ल पक्ष के गुरुवार के दिन प्रात गुरु की होरा में धारण करें।

आज जन्म लेने वाला बालक

होशियार, सुन्दर मुखवाला, परिश्रमी, अपने सामर्थ्य पर भरोसा रखने वाला, धार्मिक व्यवहार कुशल व कर्त्तव्यनिष्ठ होगा।

कन्या का जन्म

बालिका उत्साही, उदार, साहसी, ईमानदार, स्पष्टवादी तथा माता-पिता की सेवा करने वाली होगी।
आज आपके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ।

यह वर्ष

आपके लिए लाभकारी रहेगा। राजनैतिक व्यक्तियों के मान-सम्मान में अभिवृद्धि होगी। कानूनी एवं विवादित मामलों में विजयश्री हासिल होगी। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक तीर्थ स्थान जाने का योग बनेगा। शारीरिक आरोग्य ठीक रहेगा। माता-पिता का सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा। महिलाओं को अपने उद्योग-धन्धों में पूँजी लगानी होगी।

मेष

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ, राशिस्वामी : मंगल)
राशि रत्न मूंगा - कारक-रत्न
व्यापार-व्यवसाय में पूँजी लगाना भविष्य के लिए श्रेयस्कर रहेगा। माता-पिता का सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा। विद्यार्थियों को कुसंगति से बचकर रहना होगा।

वृषभ

(इ, उ, ए, ओ, ब, बी, बू, बो - राशि स्वामी : शुक्र)
राशि रत्न-हीरा - कारक रत्न - पन्ना, नीलम

कानूनी एवं विवादित मामलों में विजयश्री हासिल होगी। सट्टा, शेयर बाजार एवं लॉटरी में धन निवेश, स्व-विवेक से करेंगे तो लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। दिन उत्तम रहेगा।

मिथुन

(का, की, कु, घ, ड, छ, के, को हा - राशि स्वामी : बुध)
राशि रत्न - पन्ना कारक रत्न-हीरा नीलम

राजनैतिक व्यक्तियों के मान-सम्मान में अभिवृद्धि होगी। बकाया रकम की वसूली होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलाओं को अपने उद्योग-धंधों में पूँजी लगानी होगी।

कर्क

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो - राशि स्वामी : चंद्र)
राशि रत्न - मोती, कारक रत्न-मूंगा, पुखराज

बेरोजगारों को ऱोजगार के सुअवसर प्राप्त होंगे। भूमि-जायदाद संबंधी मामलों में सुधार होगा। आर्थिक लेन-देन के प्रति सावधानी बरतना ही श्रेयस्कर रहेगा। यात्रा उत्तम रहेगी।

सिंह

(मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे - राशि स्वामी : सूर्य)
राशि रत्न - माणक, कारक रत्न-पुखराज, मूँगा

आज का दिन राजकीय कार्यों को निबटाने में व्यतीत होगा। सहोदर भाई एवं बहनों का आपसी मन-मुटाव दूर होकर प्रेम स्नेह भाव बढ़ेगा। विद्यार्थियों को सुयोग्य मित्र मिलेंगे।

कन्या

(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो - राशि स्वामी : बुध)
राशि रत्न - पन्ना, कारक रत्न-हीरा

सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण यथेष्ठ स्थान पर होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। कारोबारिक मामलों में सुधार होगा। विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होगा।

तुला

(र, रा, री, रू, रे, रो, त, ता, ती, तू, ते - राशि स्वामी : शुक्र)
राशि रत्न - हीरा, कारक रत्न-नीलम, पन्ना

सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में धन लगाने का सुअवसर प्राप्त होगा। आलस्य एवं प्रमाद के कारण बने-बनाये कार्यों में बिगाड़ आ सकता है। दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक

(नो, न, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू-राशि स्वामी : मंगल)
राशि रत्न - मूंगा, कारक रत्न पुखराज, मोती, माणक

राजनैतिक व्यक्तियों के मान-सम्मान में अभिवृद्धि होगी। बकाया रकम की वसूली होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलाओं के कार्यों की सराहना होगी।

धनु

(ये, यो, भ, भा, भी, भू, ध, धा, फा ढा-राशि स्वामी : बृहस्पति)
राशि रत्न - पुखराज, कारक रत्न-मूँगा, माणक

देश-विदेशों से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। बैंक या वित्तीय संस्थाओं द्वारा आर्थिक सहयोग मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मकर

(भो, जा, जी, खी, खु, खो, गा, गी-राशि स्वामी शनि)
राशि रत्न-नीलम

पैतृक सम्पत्ति का बंटवारा शांतिपूर्ण ढंग से होगा। राजनेताओं को उच्च पद की प्राप्ति होगी। शारीरिक आरोग्य उत्तम रहेगा। महिलाओं के गुणों की सराहना होगी।

कुंभ

(गू, गे, गो, श, स, सा, सी, सू, से, सो, द - राशि स्वामी शनि)
राशि रत्न - नीलम, कारक रत्न-हीरा, पन्ना

साहसिक कार्यों को सावधानीपूर्वक पूर्ण कर लेने से मन प्रसन्न रहेगा। कृषि कार्यों में राहत मिलेगी। भौतिक सुख-साधनों में अभिवृद्धि होगी। विद्यार्थियों को सश्रम सफलता मिलेगी।

मीन

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची-राशि स्वामी बृहस्पति)
राशि रत्न - पुखराज, कारक रत्न -मूँगा, मोती

आज के दिन की शुरुआत शुभ समाचारों से होगी। चल-अचल सम्पत्ति संबंधी मामलों में सुधार होगा। परिवार में माँगलिक कार्यों का आयोजन होगा। समय अच्छा रहेगा।

विशेष : राशिफल दैनिक ग्रहों के द्वारा दिया जाता है। पूर्ण फल जन्म पत्रिका व वर्ष कुंडली के आधार पर देखें।

पं. भवानी शंकर केरिया (विद्या वाचस्पति)

फोन : +91-40-24616163, +91-40-66842223