विशेष श्रेणीइस लेख को |
अस्थमा से सुरक्षा प्रदान करता है माँ का दूध
माता का दूध नवजात शिशुओं को अस्थमा से सुरक्षा प्रदान करता है। शोध में यह पाया गया कि जिन शिशुओं ने 9 महीने तक माता के दूध का सेवन किया, उन्हें इस रोग से सुरक्षा मिली। अस्थमा का संबंध किसी एक कारण से नहीं, बल्कि कई अन्य कारणों से है। जैसे अगर अभिभावक अस्थमा से पीड़ित हैं या जो अभिभावक धूम्रपान करते हैं, उनके शिशुओं को अस्थमा होने की संभावना अधिक होती है। अस्थमा से पीड़ित शिशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है और 1-4 वर्ष के शिशुओं में यह बीमारी जानलेवा सिद्ध हो रही है। टिन फूड व जूसआज के व्यस्त व्यक्ति के पास इतना भी समय नहीं रहा कि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दे सके व ताजा भोजन खा सके। इसलिए कैन फूड व जूस आदि को प्रयोग में लाने का फैशन बन गया है, परन्तु स्वास्थ्य की दृष्टि से यह फूड व जूस पोषक तत्वों से रहित होते हैं। अगर आप फलों का जूस पीना चाहते हैं तो बिल्कुल ताजा जूस ही लें। तभी आपको इन फलों के सभी पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं। कैन जूस जो बाजार में उपलब्ध होते हैं, उन्हें तैयार करने में कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। इसलिए यह कई हप्तों पुराने होते हैं। उत्पादक से उपभोक्ता तक पहुँचने में लगे समय में इनके सभी पोषक तत्व नष्ट हो चुके होते हैं। बुकमार्क किजिए
|
|