Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
हीरे जड़ित बल्ले और गेंद का अनावरण
http://www.hindimilap.com/articles/536/1/aaaa-aaaaa-aaaaa-aa-aaaa-aa-aaaaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 06/22/2008
 
Diamond Studded Bat and Ball कपिल देव की अगुआई में विश्व कप वर्ष 1983 की गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक जीत की रजत जयंती के अवसर पर विश्व चैम्पियन टीम के सदस्यों ने ग्रेटर नोएडा के जे.पी. गोल्फ कोर्स में हीरे जड़ित बल्ले और गेंद का अनावरण किया।

हीरे जड़ित बल्ले और गेंद का अनावरण
Diamond Studded Bat and Ball

कपिल देव की अगुआई में विश्व कप वर्ष 1983 की गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक जीत की रजत जयंती के अवसर पर विश्व चैम्पियन टीम के सदस्यों ने ग्रेटर नोएडा के जे.पी. गोल्फ कोर्स में हीरे जड़ित बल्ले और गेंद का अनावरण किया। विजय माल्या के स्वामित्व वाले यूनाइटेड बेवरेज ने गीतांजलि ज्वैलर्स के साथ मिलकर इस बल्ले और गेंद को पेश किया। इस बल्ले पर वर्ष 1983 की चैम्पियन टीम के सभी सदस्यों के ऑटोग्राफ हैं।

बल्ले पर 25 कैरेट के हीरे जड़े हैं, जबकि गेंद पर सभी खिलाड़ियों के ल़ेजर हस्ताक्षर हैं और इस पर 30 कैरेट के हीरे जड़े हैं। इस बल्ले को 25 जून को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिसके बाद इसकी नीलामी होगी और इससे मिलने वाली धनराशि को चैम्पियन टीम के सदस्यों के बीच बांटा जाएगा।