एंटोनी का जापान दौरा टला
परमाणु करार के कारण उत्पन्न नई राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर रक्षा-मंत्री ए. के. एंटोनी ने 28 जून से प्रस्तावित अपना जापान दौरा टाल दिया है। एंटोनी पाँच दिवसीय जापान दौरे पर जाने वाले थे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाना था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कर ने बताया कि देश में बढ़ी व्यस्तता के कारण दौरा मुल्तवी किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्षा-मंत्री के जापान दौरे की नई तिथि का निर्णय बाद में लिया जाएगा। यह दौरा इसलिए रद्द किया गया, क्योंकि भारत-पाक परमाणु करार के कारण राजनीतिक परिस्थितियाँ बदली हैं। एंटोनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और इस मामले में सलाहकार के तौर पर शामिल हैं। गौरतलब है कि भारत-अमेरिका परमाणु करार पर संप्रग वाम समिति की 25 जून को बैठक होगी। |
|