Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
भारत के हित में परमाणु करार - कलाम
http://www.hindimilap.com/articles/574/1/aaaa-aa-aaa-aaa-aaaaaa-aaaa---aaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 06/27/2008
 
Former President of India Dr. APJ Abdul Kalam पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने अमेरिका के साथ असैनिक परमाणु करार पर भारत के हस्ताक्षर करने का आज समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इससे देश को लाभ होगा क्योंकि थोरियम रिएक्टरों के तैयार

भारत के हित में परमाणु करार - कलाम
Former President of India Dr. APJ Abdul Kalam

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने अमेरिका के साथ असैनिक परमाणु करार पर भारत के हस्ताक्षर करने का आज समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इससे देश को लाभ होगा क्योंकि थोरियम रिएक्टरों के तैयार होने तक उसे यूरेनियम आपूर्ति की आवश्यकता है।

एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलाजी पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन से इतर कलाम ने कहा `हमें थोरियम रिएक्टरों के तैयार होने तक यूरेनियम आपूर्ति की जरूरत है।'  नेशनल स्पेस लैबोरेटरीज के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर इस सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा `करार हमारी मदद करेगा।'

जल विद्युत और ताप उर्जा जैसे वैकल्पिक स्रोतें के उपयोग के संबंध में कलाम ने कहा कि ताप उर्जा के इस्तेमाल को लेकर पर्यावरण से संबंधित कुछ चिंताएँ हैं, लेकिन भारत जल विद्युत सौर परमाणु और जैव ईंधन जैसे विकल्पों को तलाश सकता है।