फिल्म `एक दूजे के लिए' में तमिल युवक कमल हासन और पंजाबी कुड़ी रति अग्निहोत्री की प्रेम-कहानी कुछ इस तरह से चित्रित की गई थी कि वह आज के युवा दर्शकों को भी प्रभावित करती है। नूतन निर्देशक राजेश राम सिंग ने . .
कलाकार - ऋषि रेहान, अवंतिका, हिमानी शिवपुरी, राज बब्बर, दारा सिंग
संगीत - अदनान सामी, बप्पी लहरी
निर्देशक - राजेश राम सिंग
फिल्म `एक दूजे के लिए' में तमिल युवक कमल हासन और पंजाबी कुड़ी रति अग्निहोत्री की प्रेम-कहानी कुछ इस तरह से चित्रित की गई थी कि वह आज के युवा दर्शकों को भी प्रभावित करती है। नूतन निर्देशक राजेश राम सिंग ने भी नए कलाकार ऋषि रेहान एवं अवंतिका को लेकर एक सिख लड़की और तमिल युवक की प्रेम-कथा को पर्दे पर साकार किया है।
अमेरिका जाने के लिए उत्सुक ऋषि रेहान को न्यूयॉर्प जाने का अवसर प्राप्त होता है। लेकिन पहले उसे चंडीगढ़ में अपने एक काम को पूरा करना है। चंडीगढ़ में संजोग से अवंतिका से उसकी मुलाकात होती है। संजोग से ही वह उससे बार-बार मिलता है। दोनों में प्यार हो जाता है। परंतु ऋषि रेहान को तो न्यूयॉर्प की आस लगी है। फिर भी, अवंतिका के आग्रह पर वह एक बार उसके परिवार से मिलने जाता है। उसके परिवार में मां हिमानी शिवुपरी, दादा दारा सिंग और अन्यों की सादगी और प्यार भरी ाE़जदगी को वह देखता है। यह अनुभूति उसके लिए एकदम नई है। उसका खुद का परिवार कैसा है, यह लेखक पथिक वत्स और निर्देशक राजेश राम सिंग दर्शकों को नहीं बतलाते, इसलिए फिल्म में कुछ कमी-सी महसूस होती है, पुरानी फिल्मों से हटकर यह फिल्म प्रेम-कथा पर जोर नहीं देती, बल्कि अमेरिका जाने के ध्येय और प्रेम में संघर्ष खड़ा करती है। नये कलाकार ऋषि और अवंतिका पसंद आते हैं। निर्देशक के प्रयास भी अच्छे लगते हैं। कैमरा खूबसूरत चित्रांकन से दर्शकों को मुग्ध करता है तो अदनान सामी अपने संगीत से। जानी- पहचानी प्रेम-कहानी और आज के युवकों के अमेरिका प्रेम को फिर से उजागर करने वाली यह फिल्म साफ-सुथरा मनोरंजन प्रदान करती है।