अमरनाथ भी बनेगा चुनावी मुद्दा
लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने आज कहा कि रामसेतु तथा अफजल गुरु के बाद अब अमरनाथ श्राइन बोर्ड जमीन विवाद को भी भाजपा चुनावी मुद्दा बनाएगी। विशेष विमान से आज यहाँ एक दिवसीय प्रवास पर राजाभोज हवाई अड्डे पहुँचे आडवाणी ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, `रामसेतु और संसद पर आतंकी हमला करने की साजिश में शामिल अफजल गुरु को फाँसी देने के साथ अब अमरनाथ श्राइन बोर्ड को आवंटित जमीन का विवाद भी आम जनता की भावना से जुड़ा मामला है।' उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए यह मामला भी चुनावी मुद्दा है, क्योंकि इससे लाखों करोड़ों लोगों की भावनाएँ आहत हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने दिल्ली में मंगलवार को बै"क बुलाई है। आडवाणी ने यह भी कहा कि केन्द्र की संप्रग सरकार से यदि वामपंथी दल अपना समर्थन वापस लेते हैं, तो भाजपा संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। भोपाल पहुँचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अनेक पार्टी नेताओं और मंत्रित्रमण्डल के सदस्यों ने उनकी अगवानी की। उनके साथ पुत्र जयंत आडवाणी, पुत्री प्रतिभा आडवाणी, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक रविशंकर योग गुरु बाबा रामदेव, भाजपा की वरिष्" नेता सुषमा स्वराज, सुमित्रा महाजन और आरएसएस के वरिष्" नेता सुरेश सोनी भी आए हैं। |
|