Heavy Rains in Mumbai which effected bollywood super star Amitab Bacchan's juhu's banglow Jalasa

कल से हो रही वर्षा के कारण मुंबई के कई इलाकों में तो पानी भरा ही फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के `जुहू' स्थित बंगले `जलसा' में भी पानी भर गया। बंगले के कर्मचारियों ने बताया कि आज सुबह `जलसा' में भी करीब एक फुट पानी भर गया। हालाँकि इससे संपत्ति को किसी तरह का नुकसान पहुँचने की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि सतर्पता के कारण अमिताभ बच्चन ने मानसून शुरू होते ही अपनी सारी कारें, जिनमें लेक्शस `बीएमडब्ल्यू', बेंटले और मर्सडीज शामिल है, एक पंचसितारा होटल में स्थानांतरित कर दी थी। दो वर्ष पहले 26 जुलाई को जब मुंबई डूबी थी तो श्री बच्चन के बंगले में कारों के अलावा भूतल में रखे काफी दस्तावेज और अन्य वस्तुएँ नष्ट हो गयी थीं।