जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा अमरनाथ श्राइन बोर्ड को दी गयी भूमि वापस लेने के आदेश के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने तीन जुलाई को भारत बंद का आज आह्वान किया। इसके अलावा विहिप ने हज यात्रा के लिए दी जाने वाली सब्सिडी . .
जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा अमरनाथ श्राइन बोर्ड को दी गयी भूमि वापस लेने के आदेश के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने तीन जुलाई को भारत बंद का आज आह्वान किया। इसके अलावा विहिप ने हज यात्रा के लिए दी जाने वाली सब्सिडी समाप्त करने की माँग की है। विहिप के महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने संवाददाताओं से कहा, `हज के लिए दी जाने वाली सबसिडी रद्द की जानी चाहिए। किसी भी विमान को हज के लिए भेजना मूल्यवान इं&धन की बरबादी है, जिसकी कीमत करदाताओं से वसूली जाती है।' इसी के साथ हज सब्सिडी समाप्त करने की माँग की गयी। विहिप ने जम्मू-कश्मीर सरकार से माँग की है कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) से 40 हेक्टेयर आवंटित भूमि वापस लेने के आदेश को रद्द किया जाये।
विहिप ने अपनी माँगों पर जोर देने के लिए तीन जुलाई को शांतिपूर्ण ढंग से अखिल भारतीय बंद का आह्वान किया गया है। इसके अलावा विहिप दो जुलाई को पूरे देश में वाहन रैली भी निकालेगी। तोगड़िया ने माँग की कि देशभर में बने सभी हज हाउसों को सरकार द्वारा वापस ले लिया जाये और उन्हें गरीबों के लिए धमार्थ अस्पताल में तब्दील कर दिया जाये।