Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
समयपूर्व चुनाव से वाईएस का इनकार
http://www.hindimilap.com/articles/662/1/aaaaaaaa-aaaaa-aa-aaaaa-aa-aaaaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/3/2008
 
Andhra Pradesh Chief Minister Dr. YS Rajashekar Reddy denied to have Member of Legislative Elections before time मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ने आज राज्य विधानसभा के मध्यावधि चुनावों से स्पष्ट इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने लोकसभा के समय पूर्व चुनाव से भी इनकार कर दिया। जुबली हॉल में दो दिवसीय ज़िलाधीश सम्मेलन का उद्घाटन . .

समयपूर्व चुनाव से वाईएस का इनकार
Andhra Pradesh Chief Minister Dr. YS Rajashekar Reddy denied to have Member of Legislative Elections before time

मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ने आज राज्य विधानसभा के मध्यावधि चुनावों से स्पष्ट इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने लोकसभा के समय पूर्व चुनाव से भी इनकार कर दिया। जुबली हॉल में दो दिवसीय ज़िलाधीश सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च से पहले चुनाव होने की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मीडिया की कहानियों पर भरोसा न करें। उन्होंने ा़जिलाधीशों से राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों पर ध्यान देने को कहा।

हाल ही में सम्पन्न उप-चुनावों में सत्तारूढ़ दल की सफलता का श्रेय ज़िलाधीशों को देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समग्र विकास के मामले में आन्ध्र-प्रदेश देश भर में सबसे ऊपर है। राज्य ने विगत चार सालों में सभी क्षेत्रों में भारी विकास किया है। यह अपने-आपमें एक रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री ने इंदिरम्मा आवास योजना के तहत मकान निर्माण में विलंब का जिक्र करते हुए तीन माह में सभी लाभार्थियों को कम से कम आवासीय स्थल आवंटित करने को कहा। साथ ही बढ़ाई गई आय सीमा के अनुसार, योग्य परिवारों को सफेद राशन कार्ड देने को कहा।