Daily Hindi Milap (South India No.1 Hindi News Paper publishing from Hyderabad) - http://www.hindimilap.com
गिरते सेंसेक्स में उछाल 703 अंकों की उड़ान भरी
http://www.hindimilap.com/articles/665/1/aaaaa-aaaaaaaa-aaa-aaaa-703-aaaaa-aa-aaaaa-aaa/Page1.html
By विनय वीर
प्रकाशित 07/3/2008
 
There is a little stability in Sensex as it has increase to 703 पिछले तीन कारोबारी दिवसों से बिकवाली की गिरफ्त में जकड़े देश के शेयर बाज़ारों ने आज धातु, रियल्टी, बैंकिंग तथा ऑयल एण्ड गैस कंपनियों के शेयरों को मिले ज़ोरदार समर्थन से पलटी मारी। बंबई शेयर बाज़ार (बीएसई) के सेंसेक्स ने 703 . .

गिरते सेंसेक्स में उछाल 703 अंकों की उड़
There is a little stability in Sensex as it has increase to 703

पिछले तीन कारोबारी दिवसों से बिकवाली की गिरफ्त में जकड़े देश के शेयर बाज़ारों ने आज धातु, रियल्टी, बैंकिंग तथा ऑयल एण्ड गैस कंपनियों के शेयरों को मिले ज़ोरदार समर्थन से पलटी मारी। बंबई शेयर बाज़ार (बीएसई) के सेंसेक्स ने 703 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 197 अंक की उड़ान भरी।

बाज़ार सूत्रों का कहना है कि निचले स्तरों पर लिवाली का ज़ोर रहने से तेजी आई है, किंतु यह माहौल कब तक बना रहेगा, इस बारे में फिलहाल कुछ कह पाना संभव नहीं है। उधर, परमाणु मुद्दे को लेकर उत्पन्न राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति के बादल कुछ छंटने का भी बाज़ार को सहारा मिला।

हालाँकि सत्र की शुरुआत में बाज़ार मंदे के दबाव में नजर आ रहा था, किंतु कारोबार बढ़ने के साथ.साथ मजबूती ने ज़ोर पकड़ा और तीव्र उठापटक के बाद ज़ोरदार तेजी में बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स में करीब एक हज़ार अंक की घट-बढ़ रही।

सेंसेक्स सत्र की शुरुआत में कल के 12961.68 अंक की तुलना में 12948.05 अंक पर खुला और ऊँचे में 13712.31 तथा नीचे में 12822.75 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर कुल 5.42 प्रतिशत अर्थात 702.94 अंक की बढ़त से 13664.62 अंक पर बंद हुआ। पिछले तीन कारोबारी दिवसों में करीब दस प्रतिशत टूटा सेंसेक्स कल पंद्रह माह के अंतराल के बाद तेरह हजार अंक से नीचे आया था।

एनएसई का निफ्टी 196.60 अंक अर्थात 5.05 प्रतिशत की बढ़त से 4093.35 अंक पर बंद हुआ। बीएसई के अन्य सूचकांकों में मिडकैप और स्मॉलकैप में क्रमश 3.30 तथा 1.91 प्रतिशत की बढ़त रही। अन्य वर्गों के सूचकांकों में धातु सूचकांक में सर्वाधिक 744.83 अंक का उछाल आया। रियल्टी वर्ग का सूचकांक 515.26 अंक, कैपीटल गुड्स का 573.83 अंक, ऑयल एण्ड गैस 461.67 अंक और बैंकेक्स 336.04 अंक ऊँचे रहे।

निफ्टी का मिडकैप 50 सूचकांक में 5.46 प्रतिशत और निफ्टी जूनियर में 6.08 अंक की बढ़त दर्ज की गई। एशियाई शेयर बाज़ारों में मिलाजुला रुख दिखा। हाँगकाँग का हैंगसैंग 1.8 प्रतिशत नीचे आया। चीन का शंघाई कम्पोजिट लगभग स्थिर और जापान का निक्केई 1.3 प्रतिशत टूटा।

सत्र के दौरान बीएसई में कुल 2,737 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें से आधे से अधिक 58.09 प्रतिशत अर्थात 1,590 कंपनियों के शेयर बढ़े जबकि 39.82 प्रतिशत यानि 1,090 में नुकसान रहा। मात्र 57 कंपनियों के शेयर टिके रहे।

सेंसेक्स की तीस कंपनियों 28 के शेयर फायदे में और दो नुकसान में थे। शेयरों की पुर्नखरीद के लिए 10 जुलाई को निदेशक मंडल की बैठक बुलाए जाने की खबरों से रियल्टी वर्ग की अग्रणी कंपनी डीएलएफ लिमिटेड के शेयर ने आज 15 प्रतिशत से अधिक की उड़ान भरी। कंपनी का शेयर सत्र के दौरान ऊँचे में 439.90 रुपये और नीचे में 350.30 रुपये तक गिरने के बाद कुल 15.08 प्रतिशत अर्थात 55.55 रुपये की छलांग से 423.95 रुपये पर पहुँच गया। हालाँकि यह अभी अपने इश्यू मूल्य 530 रुपये की तुलना में काफी नीचे हैं।

रिलायंस इन्फा. का शेयर 12.60 प्रतिशत अर्थात 88.45 रुपये बढ़कर 790.50 रुपये पर पहुँच गया। एलएण्डटी के शेयर में 2297.15 रुपये पर 7.33 प्रतिशत अर्थात 156.80 रुपये का लाभ हुआ। एचडीएफसी, ओएनजीसी, सत्यम कंप्यूटर, जयप्रकाश असोसिएट्स, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, इन्फोसिस टेकनोलोजीस, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, विप्रो लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस कम्युनिकेशंस, एसबीआई, भारती एयरटेल, भेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अम्बूजा सीमेंट सेंसेक्स के फायदे वाले पहले बीस शेयरों में शामिल थे। इनमें चार प्रतिशत और इससे अधिक का लाभ रहा।

नुकसान वाले शेयरों में आईटीसी लिमिटेड के शेयर में 176.10 रुपये पर 2.10 प्रतिशत अर्थात 3.85 रुपये का नुकसान हुआ। एसीसी लिमिटेड का शेयर 0.66 प्रतिशत अथवा 3.35 रुपये गिरकर 479 रुपये रह गया।