Akshay Kumar and Deepika Padukon

साजिद खान की अगली फिल्म में अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोन की जोड़ी बनाई गयी है। साधारण निर्देशक साजिद खान ने अभिनेता अक्षय कुमार और निर्माता साजिद नाडियादवाला को बहुत अच्छी तरह से पटा रखा है, जिस वजह से उनकी यह फिल्म शुरू हो पायी है।

साजिद नाडियादवाला की पिछली `फिल्म `हे बेबी' ने ठीक-ठाक बिजनेस किया था, मगर बतौर निर्देशक साजिद खान के काम से नाडियादवाला ज्यादा संतुष्ट नहीं हैं। यह फिल्म उन्होंने अक्षय कुमार के कहने पर उन्हें सौंपी है।