बहुमत हासिल, सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त
भाजपा ने आज तीन निर्दलीयों के समर्थन से सामान्य बहुमत के लिए 113 के जादुई आँकड़े को हासिल कर लिया तथा दक्षिण में पहली बार इसकी सरकार बनना अब तकरीबन तय हो गया है। भाजपा ने दावा किया कि पार्टी के बागी शिवराज थंगादाई के अलावा उसे कांगेस के दो विद्रोहियों वेंकटरमनप्पा और डी. सुधाकर का समर्थन मिल गया है। कर्नाटक में सरकार का गठन करने के लिए विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से विजयी भारतीय जनता पार्टी ने आज दावा किया कि उसने सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत जुटा लिया है। भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि सरकार बनाने के लिए आवश्यक संख्या बल मौजूद है। उन्होंने कहा कि उसे तीन अतिरिव्त निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिलेगा। ये तीन पार्टी को समर्थन देने के लिए सामने आए दो निर्दलीय विधायकों के अलावा हैं। उल्लेखनीय है कि दक्षिण भारत के किसी भी राज्य में आज तक कभी भी भाजपा की सरकार नहीं बनी है। 110 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा को 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध करने के लिए 113 के महत्वपूर्ण आँकड़े को छूने की आवश्यकता थी। येदियुरप्पा भाजपा विधायक दल के नेता चुने गयेभाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी. एस. येदियुरप्पा को आज विधायक दल का नेता औपचारिक तौर पर चुन लिया गया तथा इससे उनके सरकार बनाने का दावा करने का मार्ग प्रशस्त हो गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि येदियुरप्पा सरकार बनाने का दावा करने के लिए राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर से कल मुलाकात करेंगे। पार्टी के विधायक दल की बैठक में दो निर्दलीय विधायक - गूलीहट्टी शेखर और शिवराज थानगाड़ी ने भाग लिया, जो भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भी भाग लिया। सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने अन्य निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल करने के प्रयास तेज कर दिये हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा को भरोसा है कि वह 224 सदस्यीय विधानसभा में समान्य बहुमत के लिए 113 के जादुई आँकड़े को हासिल कर लेगी। विधानसभा चुनाव में पार्टी को 110 सीटें मिली हैं। |
|