विशेष श्रेणीइस लेख को |
एनडीटीवी की नयी आँखें
एनडीटीवी का जवाब नहीं। वह अपने शोज में हर तरह का विषय और मुद्दों वाली बात कहने की कोशिश कर रहा है और कमाल यह है कि उसकी एकआध कोशिश को यदि छोड़ दिया जाए तो वे लोगों को मनोरंजन के नाम पर पसंद भी आ रही हैं। सो इस बार वह अपने यहाँ देशभक्ति के जज्बे वाला नया शो विजय देश की आँखें नाम का शो लेकर मैदान में है। मजे की बात है कि इसी साल 1971 जैसी प्लॉप फिल्म बना चुके सागर्स बंधु इसके निर्माता हैं। धारावाहिक की कहानी एक ऐसे कर्नल की है, जो अपनी टीम के साथ देश के विभिन्न आपरेशनों को अंजाम देने में लगा है पर जब उसी का एक साथी गद्दार बन जाता है तो वह मुश्किल में आ जाता है। |
|